Home/Education/Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai 2026: सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितना पैसा लगता है? जाने 2 साल का कुल खर्च
Education

Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai 2026: सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितना पैसा लगता है? जाने 2 साल का कुल खर्च

बिहार डीएलएड सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की 2 साल की फीस कितनी है? जानें जनरल, ओबीसी, एससी, और एसटी कैटेगरी के अनुसार कुल खर्च, छिपे हुए चार्ज (Hidden Fees), सुरक्षा राशि (Security Deposit) और फर्स्ट राउंड मेरिट लिस्ट 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
14 अगस्त 2026, 9:32 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai
Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai 2026: सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितना पैसा लगता है? जाने 2 साल का कुल खर्च

अगर आपने भी बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर ली है और काउंसलिंग (CAF Form) भर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि Bihar DElEd me kitna paisa lagta hai? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के नए आधिकारिक नियमों के अनुसार, बिहार में Sarkari DElEd College की 2 साल की कुल फीस जनरल और ओबीसी छात्रों के लिए मात्र ₹20,000 से ₹25,000 तक होती है, जबकि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त Private College के लिए 2 साल की कुल फीस अधिकतम ₹1,20,000 तय की गई है। इस लेख में हम कैटेगरी-वाइज फीस, काउंसलिंग खर्च और मेरिट लिस्ट की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।

Bihar DElEd Fees 2026 – Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai: Overview

छात्रों की सुविधा के लिए बिहार डीएलएड एडमिशन और फीस से जुड़ी संक्षेप में मुख्य जानकारियां यहां नीचे टेबल में दिया गया है:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
ParticularsImportant Details
Course NameDiploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Session2026-2028 (2 Years)
Conducting BoardBihar School Examination Board (BSEB), Patna
Total Available SeatsApproximately 30,750+ Seats
Government College Fee (2 Years)₹11,000 to ₹20,000 (Depending on Category)
Private College Fee (2 Years)₹1,20,000 (Maximum Cap)
Counselling Registration Date10 August to 16 August 2026
First Merit List Release Date20 August 2026
Official Website Bsebdeled.com

Bihar DElEd Government College Fee Structure 2026: बिहार सरकारी कॉलेज का खर्च कितना है?

बिहार DElEd के सरकारी कॉलेजों (DIET, PTEC, और CTE) में पढ़ाई का कुल खर्च बेहद कम है। श्रेणी के अनुसार 2 साल की फीस निम्नलिखित है:

  • General / OBC / EBC / EWS: प्रथम वर्ष में ₹11,500 और द्वितीय वर्ष में ₹8,500 (कुल 2 साल का खर्च: ₹20,000)।
  • SC / ST / PwD (दिव्यांग): प्रथम वर्ष में ₹6,000 और द्वितीय वर्ष में ₹5,000 (कुल 2 साल का खर्च: ₹11,000)।

नोट: यदि आप कॉलेज हॉस्टल लेते हैं, तो मेस और हॉस्टल का चार्ज लगभग ₹1,500 से ₹2,000 प्रति महीना अलग से लग सकता है।

Bihar DElEd Private College Fee Structure 2026: बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज की फीस कितना है?

बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के कड़े नियमों के मुताबिक, कोई भी निजी संस्थान छात्रों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकता, अधिकरण काउंसलिंग अधिसूचना में यह साफ़ किया गया है:

  • सालाना फीस (Annual Fee): अधिकतम ₹60,000 प्रति वर्ष।
  • 2 साल की कुल फीस: आधिकारिक तौर पर अधिकतम ₹1,20,000
  • कुछ एकस्ट्रा छिपे हुए खर्चे (Hidden Charges): प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन चार्ज, ड्रेस, असाइनमेंट बुक, और प्रैक्टिकल/वाइवा (Viva) परीक्षा के नाम पर कॉलेज वाले ₹15,000 से ₹20,000 अतिरिक्त ले लेते हैं। इसलिए प्राइवेट का कुल बजट ₹1,35,000 से ₹1,50,000 तक बैठता है।

बिहार डीएलएड काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी मनी (Admission Security Deposit)

बिहार डीएलएड एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आपको दो अलग-अलग चरणों में भुगतान करना होता है:

  • काउंसलिंग आवेदन शुल्क (CAF Fee): सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए ₹500 तथा एससी/एसटी के लिए ₹350
  • सुरक्षा राशि (Security Deposit): जब फर्स्ट राउंड मेरिट लिस्ट में आपको कॉलेज अलॉट हो जाएगा, तो सीट पक्की करने के लिए ₹3,000 की सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी, जो बाद में आपकी मुख्य कॉलेज फीस में एडजस्ट हो जाएगी।

Bihar DElEd Scholarship 2026: Welfare Scholarship Benefit

पैसों की तंगी का सामना कर रहे छात्रों के लिए बिहार सरकार डीएलएड अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति भी देती है:

  • Post Matric Scholarship (PMS): SC, ST, OBC, और EBC वर्ग के छात्र जो प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं, वे बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को उनकी फीस का एक बड़ा हिस्सा वापस मिल जाता है।

Important Link

PurposeLink
Apply for Online Counselling (CAF) Apply Now 
Helpdesk For Candidates For queries related to technical issues of this portal only.
Mob: 7903859788
Navjagran Homepage Visit Now 

Related Posts

Frequently Asked Questions

बिहार में सरकारी कॉलेज की 2 साल की कुल फीस जनरल/ओबीसी के लिए ₹20,000 और SC/ST छात्रों के लिए ₹11,000 के करीब है।
नहीं, बिहार सरकार के नियमानुसार प्राइवेट कॉलेजों के लिए 2 साल की अधिकतम फीस ₹1,20,000 ही निर्धारित है। यदि कोई कॉलेज इससे ज्यादा मांगता है, तो आप इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2026 की पहली मेरिट लिस्ट (First Selection List) 20 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion