Home/Education/Bihar DElEd Document Verification 2026: जाने DIET Gaya में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और नियम
Education

Bihar DElEd Document Verification 2026: जाने DIET Gaya में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और नियम

Bihar DElEd Document Verification 2026: क्या बिना अकाउंट के SBI से डिमांड ड्राफ्ट बन सकता है? क्या गया कोर्ट का शपथ पत्र मान्य होगा? जानिए DIET, Gaya में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट, सुरक्षा राशि और NCL से जुड़े हर बड़े कन्फ्यूजन का 100% सटीक जवाब आसान भाषा में।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
28 अगस्त 2026, 10:37 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar DElEd Document Verification 2026
Bihar DElEd Document Verification 2026: जाने DIET Gaya में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और नियम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा DElEd first Merit List 2026 जारी होने के बाद Bihar DElEd Document Verification 2026 की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिन उम्मीदवारों का चयन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET, Gaya) में हुआ है, उन्हें 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होना है। कई छात्र कॉलेज अलॉट होने के बाद भी आवश्यक कागजात, डिमांड ड्राफ्ट (DD), और कोर्ट शपथ पत्र को लेकर भ्रमित हैं। तो इस लिए  हम इस लेख में DIET, Gaya द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के आधार पर पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझेंगे।

Bihar DElEd Document Verification 2026 (DIET Gaya) – Overview

ParticularsOfficial Update
Institution NameDistrict Institute of Education and Training, Gaya (DIET, Gaya)
Allotted Session2026-2028 (2 Years)
Admission/Counselling Period27 August to 31 August 2026
General/Backward Class Fee₹11,500 (First Year)
SC / ST / Divyang Fee₹7,000 (First Year)
Slide-Up Security Amount₹3,000
Payment ModeDemand Draft (DD) Only
DIET, Gaya Official Website dietgaya.com

DIET Gaya DElEd Documents List 2026 (काउंसलिंग में क्या-क्या लगेगा?)

यदि आपका Bihar DElEd में सिलेक्शन DIET, Gaya (पंचायती अखाड़ा) में हुआ है तो वेरिफिकेशन के समय आपको सभी नीचे दिए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी 3-3 स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी एक कवर फाइल में लगाकर ले जाना अनिवार्य है:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
  • इंटीमेशन लेटर (Intimation Letter): पोर्टल से डाउनलोड किया गया बारकोड युक्त चयन पत्र.
  • कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF): काउंसलिंग के समय भरा गया आवेदन पत्र.
  • एंट्रेंस एग्जाम स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड: परीक्षा का रिजल्ट/रैंक कार्ड.
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: मैट्रिक (10th) और इंटर (12th) के मूल अंक पत्र और मूल प्रमाण पत्र.
  • CLC / SLC (कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र): अंतिम स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी ओरिजिनल टीसी/सीएलसी.
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट: यदि आपने सीबीएसई या अन्य बाहरी बोर्ड से 12वीं की है.
  • जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र: कोटे का लाभ लेने के लिए (BC/EBC के लिए NCL अनिवार्य).
  • न्यायिक शपथ पत्र (Affidavit): 85% उपस्थिति और अनुशासन बनाए रखने का शपथ पत्र.
  • अन्य चीजें: दो सादे लिफाफे (₹25-₹25 के डाक टिकट के साथ) और 5 पासपोर्ट साइज फोटो.

डिमांड ड्राफ्ट (DD) किसके नाम पर और कितने का बनवाना है?

संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपसे नकद या ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा, इस स्थिति में आपको डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। DIET, GAYA में सिलेक्शन हुआ है तो निम्नलिखित नाम से बनवाना होगा:

  • किसके पक्ष में (In Favour of): PRINCIPAL DIET, GAYA
  • कहाँ देय होगा (Payable at): GAYA
  • राशि (Amount): सामान्य/पिछड़ा वर्ग/EWS के लिए ₹11,500 और SC/ST/दिव्यांग के लिए ₹7,000।
  • विशेष नोट: यदि आप इस कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं और Slide-Up करना चाहते हैं, तो आपको केवल ₹3,000 का सुरक्षा राशि वाला डिमांड ड्राफ्ट जमा करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी।

Bihar DElEd 2026 Live Portal – Important Links

Link NameDirect URL
BSEB DElEd Student LoginClick Here to Login
Download DIET Gaya Notice PDFDownload Here (dietgaya.com)
Download DElEd First Round Cut-Off List PDFDownload Here
DElEd Full Slide-up ProcessCheck Here

निष्कर्ष

Bihar DElEd Document Verification 2026 के तहत DIET, Gaya में एडमिशन लेने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। समय बेहद कम है, इसलिए जल्द ही सबसे पहले बैंक जाकर डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाएं, फिर कोर्ट से शपथ पत्र तैयार करवाएं और सभी ओरिजिनल कागजातों के साथ आवंटित कॉलेज पहुंचें। यदि आपका कोई दस्तावेज कम है, तो कॉलेज प्रशासन से तुरंत बात करें ताकि समय रहते उसका विकल्प निकाला जा सके। बिहार डीएलएड से जुड़ी ऐसे ही सटीक और लाइव अपडेट्स के लिए हमारे ब्लॉग को लगातार विजिट करते रहें।

Frequently Asked Questions

बिल्कुल नहीं! यदि आपका अनुमंडल (जैसे शेरघाटी) आपके वर्तमान स्थान या कॉलेज से दूर है, तो आपको वहां जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप गया सिविल कोर्ट (Gaya Civil Court) या बिहार के किसी भी नजदीकी व्यवहार न्यायालय (Civil Court) में जाकर किसी भी नोटरी वकील के माध्यम से यह शपथ पत्र बनवा सकते हैं। ध्यान रहे कि शपथ पत्र में 85% उपस्थिति और संस्थान में अनुशासन बनाए रखने की बात स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए, जैसा कि DIET, Gaya ने अपने आदेश में कहा है।
बिहार में BC और EBC कैटेगरी के आरक्षण का लाभ लेने के लिए नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) प्रमाण पत्र अनिवार्य है। लेकिन यदि फर्स्ट लिस्ट में आपका चयन UNRESERVED (सामान्य/अनारक्षित) सीट पर हुआ है, तो एडमिशन के समय NCL न होने पर भी आपका नामांकन नहीं रुकेगा। हालांकि, भविष्य में छात्रवृत्ति (Scholarship) या अन्य विभागीय लाभ पाने के लिए आपको बाद में अपनी कैटेगरी का वैध प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र कॉलेज में प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
हाँ, आप बिना किसी बैंक खाते के भी गया शहर के किसी भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) या अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक की मुख्य शाखा (Main Branch) में जाकर डिमांड ड्राफ्ट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में नकद (Cash) रुपये, डिमांड ड्राफ्ट का फॉर्म और अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड काउंटर पर देना होगा। बैंक आपसे कुछ रुपये (₹50-₹100) का अतिरिक्त सर्विस चार्ज लेकर ड्राफ्ट तुरंत बना देगा।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion