Bihar Deled 1st Merit list 2026 Out: बिहार D.EL.Ed प्रथम मेरिट लिस्ट (जारी), यहाँ से डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर & PDF
Bihar Deled 1st Merit list 2026 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.EL.Ed सत्र 2026-28 में एडमिशन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट (1st Merit list/Seat Allotment Letter) बोर्ड की…

Bihar Deled 1st Merit list 2026 Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.EL.Ed सत्र 2026-28 में एडमिशन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट (1st Merit list/Seat Allotment Letter) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दिया है। वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने काउंसलिंग (CAF) का फॉर्म भरा था उन्हें सलाह दी जाती है कि, बिहार डीएलएड की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके Bihar Deled 1st Merit list 2026 PDF और Allotment Letter Download करें। इस आर्टिकल में आपको 1st Merit List Download करने का सीधा लिंक, स्लाइड-अप (Slide-Up) प्रक्रिया, एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और कट-ऑफ मार्क्स के बारे में पूरी जानकारियां दे रहे हैं।
Bihar Deled 1st Merit list 2026: Overview
| विवरण | मुख्य जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
| कोर्स का नाम | Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-28 |
| परीक्षा की तिथि | 8 जून से 24 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 5 अगस्त 2026 |
| काउंसलिंग (CAF) की तिथि | 10 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक |
| 1st Merit list जारी होने की तिथि | 27 अगस्त 2026 (जारी) |
| प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन | 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक |
| (Slide-Up) की तिथि | 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक |
| 2nd Merit list जारी होने की तिथि | 5 सितंबर 2026 |
| 3rd Merit list जारी होने की तिथि | 12 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bsebdeled.com |
Bihar Deled 1st Merit List PDF & Intimation Letter 2026 Download कैसे करें?
बता दे कि, बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा D.El.Ed सत्र 2026-28 में एडमिशन के लिए प्रथम चयन सूची (27 अगस्त 2026) को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बिहार DElEd की आधिकारिक पोर्टल bsebdeled.com पर जाकर 1st Merit List PDF और अलॉटमेंट लेटर (Intimation Letter) डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर Allotment letter डाउनलोड करें।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल bsebdeled.con पर जाएं।
- अब होमपेज पर Print Intimation Letter/ Allotment letter 2026 वाले Option पर क्लिक करें।
- अब अपना Roll Number/ Application Number और Date of Birth दर्ज कर Submit करें।
- अब Submit करते ही आपके स्क्रीन पर Intimation Letter दिख जाएगा।
- अब इसमें आवंटित कॉलेज का नाम देखें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकलवा ले।
Bihar Deled 2026: 1st Merit List के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया
अगर आपका भी नाम 1st Merit List में आ गया है तो आवंटित किए गए कॉलेज में जाकर (BSEB) द्वारा तय किए गए समय-सीमा के अंदर एडमिशन करवा लें। बता दे कि, बिहार बोर्ड ने प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन के लिए 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक समय निर्धारित किए है आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स और निर्धारित एडमिशन फीस लेकर अंतिम तिथि से पहले अपने कॉलेज में सीट पक्की कर ले।
Note: अगर आपका चयन 1st Merit List में होता हैं तो निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक एडमिशन पक्की कर ले। ऐसा नहीं करने पर आपको लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। फिर आप किसी भी सरकारी/ प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकेंगे।
Bihar Deled 2026: एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
जिन अभ्यर्थियों का चयन Bihar Deled 1st Merit List 2026 में हुआ है वह निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक अलॉटेड कॉलेज में जाकर एडमिशन करवाना सुनिश्चित करें। एडमिशन में लगने वाला सारे डॉक्यूमेंट का लिस्ट नीचे दिया गया है आप सभी स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि इन सभी डॉक्यूमेंट का दो-दो प्रति फोटोकॉपी अपने पास एक फाइल में लेकर जाएं।
- आधार कार्ड
- 6-8 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- D.El.Ed एडमिट कार्ड
- स्कोर कार्ड (रिजल्ट कार्ड)
- अलॉटमेंट लेटर की कॉपी (Intimation Letter)
- काउंसलिंग (CAF) फॉर्म और फीस रसीद
- 10वीं की मार्कशीट एवं मूल प्रमाण-पत्र
- 12वीं की मार्कशीट एवं मूल प्रमाण-पत्र
- SLC/CLC/TC (स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट ओरिजिनल)
- जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित कोटि हेतु)
- निवास प्रमाण-पत्र एवं आया प्रमाण-पत्र
- NCL (नॉन-क्रीमी-लेयर प्रमाण-पत्र)
- EWS प्रमाण-पत्र
- चिकित्सा प्रमाण-पत्र
- शपथ पत्र (Notary public)
- आचरण प्रमाण-पत्र
Note: एडमिशन के लिए इन सभी डॉक्यूमेंट का दो-दो प्रति फोटोकॉपी एवं ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी साथ लेकर जाएं।
Bihar Deled 1st Merit List 2026: मनपसंद कॉलेज नहीं मिला? जानिए Slide-Up प्रक्रिया
Slide-Up प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अगर उनका नाम प्रथम चयन सूची में कोई ऐसा कॉलेज में मिल जाता है जो उनकी पहली पसंद नहीं थी, तो आप ऊपर के कॉलेज के लिए Slide-Up कर सकते हैं। नीचे स्लाइड-अप करने का मुख्य नियम और ऑनलाइन अप्लाई करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गई है।
- मुख्य नियम: Slide-Up करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रथम लिस्ट में मिले कॉलेज में जाकर ऐडमिशन लेना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि (BSEB) द्वारा तय सुरक्षा राशि ₹3,000 जमा कर कॉलेज में ऐडमिशन ले। ऐसा नहीं करने पर आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और 2nd या 3rd लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।
- Slide-Up के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें: प्रथम लिस्ट में मिले कॉलेज में ऐडमिशन कराने के बाद आधिकारिक पोर्टल (bsebdeled.com) पर Login करे और Apply for Slide-Up वाले विकल्प पर क्लिक करें। यदि 2nd लिस्ट में कट-ऑफ घटता है तो आपका कॉलेज अपग्रेड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Deled Me Kitna Paisa Lagta Hai 2026: सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कितना पैसा लगता है? जाने 2 साल का कुल खर्च
Bihar Deled 1st Merit List 2026 PDF: Cut-Off कितना गया?
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा D.EL.Ed में एडमिशन के लिए कभी भी एक सिंगल राज्य स्तरीय कट-ऑफ लिस्ट जारी नहीं करता है बल्कि राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज का कट-ऑफ उपलब्ध सीट और आवेदन की संख्या के आधार पर 2 से 4 नंबर आगे-पीछे रहता है आप सभी स्टूडेंट्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Bihar Deled 1st Cut off List 2026 PDF Download कर सकते हैं। और आप अपने स्कोर के अनुसार चुने हुए कॉलेज का कट-ऑफ देख सकते हैं।
Importent links
| Service | Direct Link |
| Bihar Deled 1st Merit List 2026 Download | Click Here |
| Bihar Deled 1st Cut off List 2026 PDF | Click Here |
| Bihar Deled Official Website | Click Here |
यह भी पढ़ें: Bihar DElEd Slide Up Kaise Kare 2026: बिहार डीएलएड में मनपसंद कॉलेज पाने का सही नियम, जाने पूरी Process

Shrwan Kumar
Writer
Hello! I’m Shrwan Kumar, an Education Content Writer with 2+ years of experience. Currently pursuing my B.A. degree, I specialize in providing authentic Bihar Board (BSEB) updates, CBSE news, exam guidance, and general educational insights in simple Hindi for students.