Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Apply, Application Status कैसे देखें; Full Guide
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: अगर आप भी बिहार राज्य के पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र हैं और…

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: अगर आप भी बिहार राज्य के पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र हैं और 10वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा Bihar Post Matric Scholarship (PMS) 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित है।
आज के इस आर्टिकल में मैं आपको PMS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट, Application Status चेक करने का तरीका और फॉर्म रिजेक्ट होने पर सुधार करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।
Bihar Post Matric Scholarship 2026: Overview
| Key Information | Details |
| योजना का नाम | Bihar Post Matric Scholarship (PMS) 2026-27 |
| State | Bihar |
| विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार सरकार |
| पात्रता कोर्स | 10वीं के बाद ((11वीं, 12वीं, Graduation, ITI, Diploma आदि) कर रहा हो |
| लाभार्थी | BC/EBC/SC/ST वर्ग के छात्र-छात्राएं |
| सत्र | 2026-27 |
| Application Mode | Online |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 July 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 September 2026 |
| आवेदन शुल्क | NA (कोई शुल्क नहीं) |
| Official website | pmsonline.bihar.gov.in |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप क्या है और किसे मिलेगी?
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS), यह बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता है जो मैट्रिक (10वीं) पास करने के बाद उच्च शिक्षा (11वीं, 12वीं, Graduation, ITI, Diploma आदि) प्राप्त करने वाले छात्रों को दी जाती है। इस योजना के तहत बिहार के मूल निवासी; पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को मिलती है।
परिवारिक आय कितनी होनी चाहिए?
- EBC/SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए तक निर्धारित है।
- OBC वर्ग के विद्यार्थियों का वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
PMS Scholarship 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट
- जाती प्रमाण पत्र (Cast Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) करंट सेशन का
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य)
- 10वीं/अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
- फीस रशीद (Fee Receipt)
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)
- आवेदक का फोटो, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Post Matric Scholarship 2026 के लिए Online Apply कैसे करें?
बिहार पोस्ट मैट्रिक (पीएमएस) स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से ध्यान पूर्वक पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: (New Student Registration) करें
- सबसे पहले आप (PMS) कि ऑफिशल वेबसाइट pmsonline.bih.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर अपने कैटेगरी के अनुसार BC/EBC/SC/ST (Registration) विकल्प पर क्लिक करें
- सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़कर Continue पर क्लिक करें
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Registration Form) खुलेगा ध्यानपूर्वक सही-सही भरें और Continue करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP प्राप्त होगा वेरीफाई करें।
- वेरीफाई सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आपको User ID और Password प्राप्त होगा उसे सुरक्षित रख ले।
चरण 2: लॉगिन और पर्सनल डिटेल्स अपडेट
- अब फिर से PMS के ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं
- अब दोबारा पोर्टल पर जाकर Login for Already Registered Students पर क्लिक करें।
- अपने यूजर आईडी/ओटीआर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- अब Applications Form को ध्यानपूर्वक सही-सही जानकारी भरें और Continue करें
- अब अपनी सभी शैक्षणिक एवं जरूरत के अनुसार दस्तावेज अपलोड करें
- Final Submit (सभी जानकारी को पुनः जांच ले) और Submit कर दे।
- Application Successfully होने के बाद Application Slip डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Bihar PMS Application Status कैसे चेक करें?
अगर आपने आवेदन सफलतापूर्वक कर दिया है तो आप (PMS) के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख कर सकते हैं।
Application Status चेक करें स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले (PMS) कि ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर Check Student Application Status पर क्लिक करें।
- अब Dashboard खोलें।
- अब Registration नंबर/आधार नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
- अब आपके स्क्रीन पर फॉर्म का वेरिफिकेशन स्टेटस दिख जाएगा।
| Pending | Approved | Defective | Rejected |
अगर Form Reject या Defective हो जाए तो क्या करें?
अगर आपका फॉर्म Rejected या Defective दिखाई देता है और Portal Correction Window उपलब्ध करता है तो निर्धारित समय के भीतर सुधार करवा लें
- सबसे पहले PMS कि ऑफिशल पोर्टल पर जाएं
- अब होमपेज पर Student Login Select Year पर क्लिक करें
- अब login करके देखें कि कौन सा डॉक्यूमेंट गलत बताया गया है।
- अब सही डॉक्यूमेंट दोबारा अपलोड करके फॉर्म री-सबमिट करें।
Correction के दौरान सामान्यतः निम्न जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
- कॉलेज विवरण
- बैंक विवरण
- दस्तावेज
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
Important links
| Important | Links |
| Student Registration (BC & EBC) | Click Here |
| Student Registration (SC & ST) | Click Here |
| Student Login (Already Registered) | Click Here |
| Check Application Status | Click Here |
| Check Aadhaar Seeding | Click Here |
| Official Website | pmsonline.bih.gov.in |
