Home/Education/Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28 Online Apply शुरू! सत्र 2027-28 के लिए, ऐसे करें भरे फॉर्म, जानिए लास्ट डेट और योग्यता
Education

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28 Online Apply शुरू! सत्र 2027-28 के लिए, ऐसे करें भरे फॉर्म, जानिए लास्ट डेट और योग्यता

BSEB ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई कक्षा 6 सत्र 2027-28 नामांकन का ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। योग्य छात्र biharsimultala.com पर जाकर 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का सिलेबस कक्षा 5वीं (बिहार बोर्ड) पर आधारित होगा।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
5 अगस्त 2026, 12:18 अपराह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • बिहार बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 (सत्र 2027-28) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 तय की गई है।
  • कुल 120 सीटों पर नामांकन होगा, जिसमें 60 सीटें छात्रों (Boys) और 60 सीटें छात्राओं (Girls) के लिए आरक्षित हैं।
  • प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (Prelims) का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: यदि जमुई के सबसे चर्चित और सबसे अधिक टॉपर देने वाला सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में अपना बच्चा को पढ़ना चाहते है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 6 (सत्र 2027-28) में नामांकन हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार के होनहार छात्र जो इस प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ना चाहते हैं, वे 18 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

इस बार कुल 120 सीटों पर एडमिशन होगा, जिसमें छात्रों के लिए 60 और छात्राओं के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं। एडमिशन दो चरणों की प्रवेश परीक्षा—प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा—के आधार पर किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027-28: Overview

विवरणजानकारी
विद्यालयसिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई (सब)
बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
क्लासकक्षा 6 (Class VI)
Session2027-2028
कुल सीटें120
छात्रों के लिए सीटें60
छात्राओं के लिए सीटें60
आवेदन शुरू3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026
Selection ProcessPreliminary Exam + Main Exam
Official Websitebiharsimultala.com

Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2027 का नोटिफिकेशन जारी

अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में कराना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार बोर्ड ने Session 2027-28 में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख के साथ प्रवेश परीक्षा का पैटर्न भी जारी कर दिया है। अभिभावक 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिमुलतला में सीधे एडमिशन नहीं होगा। छात्रों को पहले प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (Preliminary Entrance Examination) देनी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा और आगे की नामांकन प्रक्रिया निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार होगी।

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

यदि आप ये जानना चाहते है कि एडमिशन लेने के लिए कौन कर सकता है आवेदन तो यहां देखे कुछ मुख बिंदु:

  • छात्र अनिवार्य रूप से बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • छात्र वर्तमान में बिहार के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रहा हो या पास कर चुका हो।
  • छात्र की आयु सीमा बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुकूल होनी चाहिए।

सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या है? (Exam pattern)

कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा पास करना होता है, यहां देखे परीक्षा पैटर्न:

  • दो चरणों में परीक्षा: इसका एडमिशन टेस्ट दो चरणों में होगा – पहला प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और दूसरा मुख्य परीक्षा (Mains)।
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं: इस प्रवेश परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे (No Negative Marking)।
  • परीक्षा का सिलेबस: परीक्षा के प्रश्न पूरी तरह से कक्षा 5वीं (बिहार बोर्ड – Bihar Board) के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
  • पीटी परीक्षा कब होगी: प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है।

How to Apply Online for Simultala Class 6 Admission 2027-28? (आवेदन कैसे करें?)

Simultala Class 6 Admission में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले New Registration करना होगा, जिसके बाद Login करके आवेदन करना होगा, यहां देखिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  • सबसे पहले सिमुलतला की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  • अब लॉगिन विंडो की नीचे “Register New Candidate” पर क्लिक करें।
  • यहां छात्र का बेसिक जानकारी भरे, जैसा इमेज me दिखाया गया है: Simultala Class 6 Admission
  • सही जानकारी और एक बेध पासवर्ड भरने के बाद “Register” पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण के बाद प्राप्त आईडी से लॉगिन करें, छात्र का फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Important Links

Download Official Notification PDFDownload PDF
Simultala Class 6 Admission Online Apply LinkApply Now 
Navjagran Home PageVisit Now 
Bihar Board Official WebsiteVisit Now 

Bihar Board Official Notification

Simultala Class 6 Admission 2027 में कितनी सीटें हैं?

कक्षा 6 में कुल 120 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। इनमें 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित की गई हैं। इसलिए लड़के और लड़कियों दोनों के लिए बराबर सीटें उपलब्ध हैं।

CategorySeats
छात्र (Boys)60
छात्राएं (Girls)60
Total Seats120

Simultala Admission 2027 की परीक्षा कैसे होगी?

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 के एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में Objective Questions पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस प्रकार परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा यानी Negative Marking नहीं होगी।

Exam PatternDetails
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक150
प्रश्न का प्रकारObjective
प्रत्येक प्रश्न1 अंक
Negative Markingनहीं
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट

Simultala Class 6 Main Exam 2027 कितने बजे होगी?

मुख्य प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस तरह प्रत्येक पाली के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

Simultala Entrance Exam 2027 का Syllabus क्या रहेगा?

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा। इसलिए तैयारी करने वाले छात्रों को पांचवीं कक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Simultala Class 6 Admission 2027 Exam Date

बिहार बोर्ड की सूचना के अनुसार प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में संभावित है। अभी बोर्ड ने इन दोनों परीक्षाओं की निश्चित तारीख जारी नहीं की है।

Simultala Admission 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभिभावक सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का आवेदन biharsimultala.com के माध्यम से ऑनलाइन भर सकेंगे। आवेदन करते समय छात्र की जानकारी सही-सही भरें और परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद Application Form की कॉपी सुरक्षित रखें। ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Simultala Admission 2027: Important Dates

EventDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 अगस्त 2026
Preliminary Entrance Examअक्टूबर 2026 का अंतिम सप्ताह (संभावित)
Main Entrance Examदिसंबर 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)

Simultala Class 6 Admission 2027: जरूरी बातें

  • कक्षा 6 में कुल 120 सीटों पर एडमिशन होगा।
  • लड़कों के लिए 60 और लड़कियों के लिए 60 सीटें हैं।
  • आवेदन 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक होगा।
  • चयन के लिए Preliminary और Main दोनों परीक्षाएं होंगी।
  • Preliminary Exam में 150 Objective Questions पूछे जाएंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा में Negative Marking नहीं होगी।
  • प्रश्नों का स्तर कक्षा 5 के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। इसके अलावा परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े कार्यों के लिए biharboardonline.org और results.biharboardonline.org का उपयोग किया जाता है। जरूरत पड़ने पर डायरेक्ट विजिट कर सकते है।

निष्कर्ष

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में Session 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आवेदन का मौका 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक रहेगा। चूंकि केवल 120 सीटें उपलब्ध हैं और चयन दो चरणों की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, इसलिए छात्रों को अभी से कक्षा 5 के निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आवेदन करने से पहले बिहार बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन भी जरूर पढ़ें।

Frequently Asked Questions

ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 18 अगस्त 2026 तक आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा।
2026 में नामांकन के लिए जारी सूचना में कुल 120 सीटें हैं। इनमें 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित हैं।
नहीं। बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 Objective Questions होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और पूरा पेपर 150 अंकों का रहेगा।
प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह और मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। निश्चित परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए बोर्ड की सूचना में biharsimultala.com वेबसाइट दी गई है।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion