Home/Education/Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और ऐसे करें Online Apply
Education

Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और ऐसे करें Online Apply

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा केवल सरकारी स्कूलों से पढ़ी छात्राओं को आगे की कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जा रही है। सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, स्टेटस चेक करने और भुगतान की पूरी समय-सारणी इस लेख में विस्तार से पढ़ें।

Shrwan Kumar
Shrwan Kumar
12 अगस्त 2026, 3:40 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
Azim Premji Scholarship 2026
Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं को मिलेगी ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और ऐसे करें Online Apply

Azim Premji Foundation Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 10 अगस्त 2026 से शैक्षणिक सत्र 2026–27 में दाखिला लेने वाले छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए है। योग्य छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन azimpremjifoundation.org के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस स्कॉलरशिप आवेदन के लिए किसी प्रकार की जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है अगर आप देश के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं तो अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के तहत आपको ₹30,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता मिलेगी।

Azim Premji Scholarship 2026: Overview

 विवरणमुख्य जानकारी 
स्कॉलरशिप का नामAzim Premji Scholarship 2026-27
संस्था का नामAzim Premji Foundation
सत्र2026-27
लाभार्थीकेवल छात्राएं
छात्रवृत्ति रशि₹30,000/ वर्ष (कोर्स के अनुसार अधिकतम ₹1.5 लाख रुपए तक)
कोर्स की अवधि2 से 5 वर्ष के (Graduation, ITI, Diploma, B.TC आदि)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुल्कनिः शुल्क
आवेदन शुरू होने की तिथि10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org

Azim Premji Scholarship 2026: योग्यता और पात्रता मापदंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवल छात्राओं हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
  • केवल छात्राओं के लिए: इस योजना का लाभ केवल पात्र राज्यों की छात्राओं (General/OBC/SC/ST आदि) को ही मिलेगा।
  • सरकारी स्कूल से पढ़ाई: छात्रा ने अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अनिवार्य रूप से एक रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर सरकारी स्कूल या कॉलेज से पूरी की हो।
  • पात्र राज्यों की सूची (Eligible States/UTs): छात्रा ने निम्नलिखित 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक से 10वीं व 12वीं पास की हो: बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली (NCT), आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड।
  • नया एडमिशन: सत्र 2026–27 में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी/कॉलेज में Undergraduate Degree या Diploma (जैसे – BA, BSc, BTech, MBBS, ITI आदि) के प्रथम वर्ष (1st Year) में नियमित दाखिला लिया हो।
  • कोई आय/जाति बंधन नहीं: आवेदन के लिए किसी भी प्रकार के जाति या आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।

Azim Premji Scholarship 2026: Scholarship Benefits & Amount

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए देश के 12वीं पास सभी छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तरफ से सीधे बैंक खाते में ₹30,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता देती है छात्राएं इस राशि से स्टडी मेटेरियल मोबाइल, लैपटॉप, किताब, आदि) में इस्तेमाल कर सकते हैं इस स्कॉलरशिप योजना के तहत मिलने वाला राशि निम्नलिखित है।

  • इस स्कॉलरशिप के तहत छात्राएं को प्रत्येक साल ₹30,000 सीधे बैंक खाते में (DBT) के माध्यम से दिए जाते हैं।
  • 3 साल के (BA/BSc आदि) कोर्स के लिए कुल ₹90,000 कि राशि बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • जो छात्राएं प्रोफेशनल कोर्स 4-5 साल वाला (BTech/MBBS आदि) में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुल ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक की राशि स्कॉलरशिप के माध्यम से दी जाती है।

Azim Premji Scholarship 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

  • 10वीं का मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज एडमिशन/फीस रसीद
  • छात्रा का अपना बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर एवं Gmail ID आदि।
  • सभी जरूरी दस्तावेज़ों (जैसे आधार, मार्कशीट, कॉलेज रसीद) की स्कैन कॉपी PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
  • प्रत्येक फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: PM Yashasvi Scholarship 2026: 9th से 12th वाले छात्रों को मिलेंगे ₹75,000 से ₹1.25 लाख, ऐसे करें Online Apply

Azim Premji Scholarship 2026-27: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की (Step-by-Step) प्रक्रिया नीचे बताई गई है आप सभी छात्राएं ध्यानपूर्वक पढ़कर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर New Applicants Cohort 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें।
  4. अब यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  5. Login करें और फॉर्म में सभी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  6. अब मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अब Final Submit से पहले सभी जानकारी को सही-सही चेक कर ले और Submit करें।
  8. अब फाइनल प्रिंटआउट को निकालकर सुरक्षित रख ले।

Note: ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो आप अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के हेल्पलाइन से सपोर्ट ले सकते हैं।

  • Gmail ID: scholarships@azimpremjifoundation.org
  • हेल्पलाइन नंबर : +91 9019960536 

Azim Premji Scholarship Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना 2026-27 के तहत चयन के लिए कोई भी लिखित परीक्षा, ऑनलाइन टेस्ट या इंटरव्यू नहीं लिया जाता है। यह पूरी तरह से गैर-मेरिट और पात्रता आधारित छात्रवृत्ति है। इसकी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होती है:

  • ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा: फाउंडेशन की टीम प्राप्त हुए सभी ऑनलाइन आवेदनों की बारीकी से जांच करती है कि छात्रा निर्धारित पात्रता नियमों को पूरा करती है या नहीं।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): शॉर्टलिस्ट की गई छात्राओं के 10वीं-12वीं के मार्कशीट, सरकारी स्कूल के प्रमाण और कॉलेज एडमिशन स्लिप का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाता है।
  • स्कॉलरशिप राशि का वितरण: दस्तावेज़ सही पाए जाने के बाद, चयन समिति की मंजूरी मिलते ही ₹30,000 प्रति वर्ष की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाती है।

Azim Premji Scholarship 2026: Status और Paisa Kab Aayega?

अक्सर छात्राएं Azim Premji Scholarship apply online 2026 प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अपने भुगतान और स्टेटस को लेकर चिंतित रहती हैं। इसके टाइमलाइन की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

  • Azim Premji Scholarship 2026 Last Date to apply: राउंड 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
  • Azim Premji Scholarship 2026 Status कैसे चेक करें?: फॉर्म सबमिट करने के बाद आप आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल (scholarship.azimpremjifoundation.org) पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना Application Status ट्रैक कर सकती हैं। वहां आपको ‘Application Submitted‘ या ‘Under Review‘ दिखाई देगा।
  • Azim Premji Scholarship 2026 Payment Status और तारीख: जब आपके दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा हो जाता है, तो डैशबोर्ड पर Payment Status अपडेट हो जाता है और ‘Transaction Record‘ दिखाई देने लगता है।
  • अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का Paisa kab aayega?: सामान्य तौर पर, आवेदन की अंतिम तिथि (31 अगस्त) के बाद सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच दस्तावेजों की अंतिम जांच पूरी होती है। इसके बाद Azim Premji Scholarship 2026 payment date जारी की जाती है और अक्टूबर-नवंबर से पैसा सीधे आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आना शुरू हो जाता है।

Importent links

 DetailsDirect Link 
Azim Premji Scholarship 2026-27 OnlineApply Now
Azim Premji Foundation Official WebsiteVisit Now
Navjagran Official WebsiteVisit Now

Read More: Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Apply, Application Status कैसे देखें; Full Guide

Frequently Asked Questions

इस छात्रवृत्ति के लिए केवल वे छात्राएं पात्र हैं जिन्होंने तय किए गए 19 राज्यों/UTs के सरकारी स्कूलों से नियमित 10वीं और 12वीं पास की है और सत्र 2026-27 में कॉलेज के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है।
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 10 अगस्त 2026 है और इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
इस योजना के तहत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रति वर्ष ₹30,000 की राशि दी जाती है, जो कोर्स के अनुसार अधिकतम ₹1.5 लाख तक हो सकती है।
मुख्य योग्यता यह है कि छात्रा किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल से 12वीं पास हो, कॉलेज में एडमिशन ले चुकी हो, और इसके लिए किसी आय या जाति प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है।
यह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा चलाई जाने वाली एक वित्तीय सहायता योजना है, जो सरकारी स्कूलों से पढ़ी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आगे की कॉलेज पढ़ाई पूरी करने में मदद करती है।
हां, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का ऑनलाइन फॉर्म भरना पूरी तरह से 100% फ्री है, इसके लिए फाउंडेशन किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लेता है।
हां, यदि आपके सभी दस्तावेज वेरिफिकेशन में सही पाए जाते हैं, तो आपको आपके पूरे कोर्स की अवधि (2 से 5 वर्ष तक) के लिए हर साल ₹30,000 की पूरी राशि दी जाएगी।
हां, यह छात्रवृत्ति पूरी तरह से सुरक्षित और प्रामाणिक है, क्योंकि इसे भारत के प्रतिष्ठित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाता है।
Last Updated: 13 अगस्त 2026, 8:22 पूर्वाह्न IST
Shrwan Kumar

Shrwan Kumar

Writer

Hello! I’m Shrwan Kumar, an Education Content Writer with 2+ years of experience. Currently pursuing my B.A. degree, I specialize in providing authentic Bihar Board (BSEB) updates, CBSE news, exam guidance, and general educational insights in simple Hindi for students.

Comments

Join the discussion

  • AP
    Anjali panika 12 अगस्त 2026

    I hope kuch help milega