Home/Education/Bihar DElEd Counselling 2026 [date extended]: बिहार डीएलएड ऑनलाइन काउंसलिंग अब 18 अगस्त तक, यहाँ भरें CAF फॉर्म और देखें Documents List and Last Date @bsebdeled.com
Education

Bihar DElEd Counselling 2026 [date extended]: बिहार डीएलएड ऑनलाइन काउंसलिंग अब 18 अगस्त तक, यहाँ भरें CAF फॉर्म और देखें Documents List and Last Date @bsebdeled.com

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए डीएलएड ऑनलाइन काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल अपडेट हुआ है, अभ्यर्थी अब 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन CAF (Choice Filling) फॉर्म भर सकते हैं। यहाँ देखें राउंड-वाइज़ पूरा शेड्यूल, काउंसलिंग फीस और जरूरी डाक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
9 अगस्त 2026, 12:04 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar DElEd Counselling 2026
Bihar DElEd Counselling 2026 [date extended]: बिहार डीएलएड ऑनलाइन काउंसलिंग अब 18 अगस्त तक, यहाँ भरें CAF फॉर्म और देखें Documents List and Last Date @bsebdeled.com

Bihar DElEd Counselling 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.El.Ed सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीख बढ़ा दी है। अब CAF आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 तक कर दी गई है। पहले यह आवेदन 16 अगस्त तक होना था। अगर आपने Bihar DElEd Entrance Exam 2026 क्वालिफाइड किया है, तो इस लेख में आपको Counselling Date, CAF Apply, Choice Filling, Application Fee, Selection List, Slide Up और Admission Process की पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

Bihar DElEd Counselling 2026 Online Apply: Overview

ParticularsDetails
Board NameBihar School Examination Board (BSEB, Patna)
CourseDiploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Session2026-28
Counselling Apply Start Date10 अगस्त 2026
Counselling Apply Last Date18 अगस्त 2026
Apply ModeOnline Only
Eligible CandidatesDElEd Joint Entrance Exam 2026 Qualified Candidates
Login IDApplicant’s Roll Number
PasswordApplicant’s Date of Birth
Application FeeGeneral/EWS/BC/EBC: ₹500; SC/ST/Differently Abled: ₹350
Total Selection Lists3 (First, Second & Third Selection List)
Official Websitebsebdeled.com

Bihar DElEd Counselling 2026 Latest Update

बिहार DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन CAF आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 से बढ़ाकर अब 18 अगस्त 2026 निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थियों को इसी अवधि में bsebdeled.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। CAF भरते समय अभ्यर्थी अपनी पसंद के प्रशिक्षण संस्थानों की Priority/Choice भी दर्ज कर सकेंगे और इसी प्राथमिकता के साथ अभ्यर्थी के Score/Rank के आधार पर आगे चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar DElEd Admission 2026 के लिए जरूरी योग्यता

Bihar DElEd Admission 2026-28 में आवेदन करने के लिए BSEB ने कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी योग्यता जरूर जांच लें।

  • General Category: उच्च माध्यमिक (+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • Reserved Category: EWS को छोड़कर आरक्षित वर्ग और निःशक्त अभ्यर्थियों को अर्हता अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
  • Urdu Candidates: 50% अंकों के साथ मौलवी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उर्दू अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
  • वोकेशनल कोर्स (10+2 स्तर) या मध्यमा के बाद इंटर तथा फौकानिया के बाद इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हैं।
  • शास्त्री, पॉलिटेक्निक, ITI या अन्य समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी इस नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे।

Age Limit: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2026 को 17 वर्ष होनी चाहिए।

Read More: Bihar DElEd Kitna Rank Par Sarkari College Milega 2026: जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी के लिए सुरक्षित रैंक और मार्क्स

Bihar DElEd Admission 2026 में Reservation का लाभ मिलेगा

Bihar DElEd Admission 2026 में सीटों के आवंटन में आरक्षण नियम भी लागू होंगे। इसलिए अभ्यर्थी के लिए केवल Rank ही नहीं, बल्कि उसकी Category और उपलब्ध सीटें भी महत्वपूर्ण होंगी। नीचे Vertical और Horizontal Reservation की जानकारी दी गई है।

Category Wise Vertical Reservation Percentage

वर्गआरक्षण प्रतिशत
अनुसूचित जाति (SC)16%
अनुसूचित जनजाति (ST)01%
पिछड़ा वर्ग (BC)12%
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)18%
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (WBC)03%
आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग (EWS)10%

ध्यान दें: यह आरक्षण बिहार सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा।

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 5% स्थान आरक्षित
  • बिहार राज्य के सेवारत/सेवानिवृत/दिवंगत/भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी के आश्रित पुत्र/आश्रित अविवाहित पुत्री के लिए 5%
  • उर्दू विषय के अभ्यर्थियों के लिए 10% स्थान आरक्षित, केवल निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए
  • सभी संस्थानों में कुल सीट का 50% विज्ञान और 50% कला/वाणिज्य के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित

Bihar DElEd Admission 2026 Application Fee

Bihar DElEd Counselling 2026 के लिए CAF आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / BC / EBC₹500
SC / ST / Differently Abled₹350

Bihar DElEd Private College Admission Fees 2026: निजी संस्थानों में दो वर्षीय कोर्स की अधिकतम फीस कितनी होगी?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य के गैर-सरकारी स्व-वित्तपोषित (Private, Self-Financed) DElEd संस्थानों के लिए अधिकतम फीस निर्धारित की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रति छात्र अधिकतम ₹60,000 प्रति वर्ष और पूरे दो साल के कोर्स के लिए अधिकतम ₹1,20,000 शुल्क निर्धारित है।

इसका मतलब है कि किसी सम्बद्ध निजी DElEd संस्थान को निर्धारित सीमा से अधिक फीस नहीं लेनी चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी से तय सीमा से अधिक फीस की मांग की जाती है, तो वह संबंधित प्राधिकारी के समक्ष शिकायत कर सकता है।

Bihar DElEd Counselling 2026: पूरा राउंड-वाइज शेड्यूल

BSEB द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार Bihar DElEd Admission 2026-28 की प्रक्रिया तीन चयन सूचियों के माध्यम से आगे बढ़ेगी। नीचे आवेदन से लेकर अंतिम Seat Updation तक पूरा शेड्यूल दिया गया है।

कार्यतिथि
CAF आवेदन10 अगस्त से 18 अगस्त 2026
प्रथम चयन सूची जारी20 अगस्त 2026
प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन20 अगस्त से 24 अगस्त 2026
प्रथम चयन सूची के बाद Slide Up20 अगस्त से 24 अगस्त 2026
संस्थान द्वारा अंतिम Seat Updation25 अगस्त 2026
प्रथम सूची में चयन नहीं होने पर नया विकल्प/बदलाव27 अगस्त 2026
द्वितीय चयन सूची जारी29 अगस्त 2026
द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन29 अगस्त से 1 सितंबर 2026
द्वितीय चयन सूची के बाद Slide Up29 अगस्त से 1 सितंबर 2026
संस्थान द्वारा अंतिम Seat Updation2 सितंबर 2026
तृतीय चयन सूची जारी5 सितंबर 2026
तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन5 सितंबर से 7 सितंबर 2026
अंतिम Seat Updation8 सितंबर 2026

Selection और Slide Up प्रक्रिया कैसे काम करती है?

बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 में चयन Merit-Cum-Choice के आधार पर किया जाएगा। आसान भाषा में समझें तो अभ्यर्थी का Entrance Exam Score/Rank और उसके द्वारा भरे गए कॉलेजों की Priority दोनों महत्वपूर्ण हैं।

अगर पहली चयन सूची में आपको कोई कॉलेज मिलता है, लेकिन आपने इससे ऊपर की पसंद वाले कॉलेज भी भरे थे, तो निर्धारित अवधि में Slide Up का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर आपको आपकी उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान के लिए consider किया जा सकता है। इसलिए Slide Up चुनने से पहले पोर्टल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तारीख के अंदर ही विकल्प submit करें।

Bihar DElEd First Selection List 2026

Bihar DElEd First Selection List 2026 को BSEB द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। पहली चयन सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 के बीच संबंधित संस्थान में नामांकन कराना होगा।

यदि अभ्यर्थी को अपनी पसंद के अनुसार बेहतर संस्थान की उम्मीद है, तो निर्धारित नियमों के तहत Slide Up का विकल्प चुन सकता है।

Also read: Bihar DElEd 1st Merit List 2026 PDF Download Link: बिहार डीएलएड प्रथम चयन सूची यहाँ से चेक करें
Also Read: Bihar STET 2026 Online Form: Notification, Eligibility, and Exam Pattern

Bihar DElEd Second Selection List 2026

Bihar DElEd Second Selection List 2026 29 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक नामांकन पूरा करना होगा।

दूसरी चयन सूची के बाद भी निर्धारित अवधि में Slide Up की प्रक्रिया उपलब्ध रहेगी।

Bihar DElEd Third Selection List 2026

Bihar DElEd Third Selection List 2026 5 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 5 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक नामांकन पूरा करना होगा। इसके बाद 8 सितंबर 2026 को अंतिम Seat Updation किया जाएगा।

Bihar DElEd Admission 2026: Spot Round का प्रावधान

तीनों चयन सूचियों और नामांकन प्रक्रिया के बाद यदि किसी सरकारी या गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थान में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन सीटों को भरने के लिए Spot Round आयोजित किया जा सकता है।

Spot Round की स्थिति में BSEB द्वारा अलग से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। इसलिए अभी Spot Round की कोई निश्चित तारीख मानकर न चलें।

Bihar DElEd Counselling 2026 में कौन-कौन से Documents लगेंगे?

अभ्यर्थियों को नामांकन के समय अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। संस्थान द्वारा मांगे जाने वाले दस्तावेजों की अंतिम सूची के लिए संबंधित आधिकारिक निर्देश जरूर देखें। सामान्य तौर पर निम्न दस्तावेज उपयोगी रहेंगे:

  • Bihar DElEd Admit Card 2026
  • Bihar DElEd Result / Rank Card 2026
  • Common Application Form (CAF) की प्रिंटेड कॉपी
  • College Leaving Certificate (CLC)
  • Class 10 Marksheet और Certificate
  • Class 12 Marksheet और Certificate
  • Aadhaar Card / Valid ID
  • Passport Size Photograph
  • Caste Certificate, यदि लागू हो
  • EWS Certificate, यदि लागू हो
  • Residential Certificate, यदि लागू हो
  • Differently Abled / PwD Certificate, यदि लागू हो

Bihar DElEd Counselling 2026 Online Apply कैसे करें?

बिहार DElEd काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन यानी CAF (Common Application Form) भरना काफी आसान है। अभ्यर्थी निर्धारित तारीख के अंदर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन और कॉलेज की पसंद भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

  1. सबसे पहले बिहार DElEd की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए DElEd Admission / CAF Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने Roll Number और Date of Birth की मदद से Login करें।
  4. लॉगिन करने के बाद अपना Common Application Form (CAF) खोलें और व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी जांचें।
  5. इसके बाद अपनी पसंद के DElEd कॉलेजों की Choice / Priority भरें। जिस कॉलेज में सबसे ज्यादा पसंद है, उसे ऊपर रखें।
  6. अपनी Category और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से चेक करें।
  7. निर्धारित Application Fee ऑनलाइन जमा करें।
  8. अंत में आवेदन को Submit करें और Confirmation Page को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें: कॉलेज की Choice/Preference भरते समय जल्दबाजी न करें। अपनी पसंद के कॉलेजों को सही क्रम में रखें, क्योंकि चयन प्रक्रिया में आपकी Rank के साथ भरी गई College Priority भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े: Bihar DElEd Private College List 2026
यह भी पढ़े: Bihar DElEd All College List 2026

Bihar DElEd Counselling में किसी दिक्कत की स्थिति में कहां संपर्क करें?

अगर Bihar DElEd Counselling 2026 की प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी आती है, तो अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध Grievance (शिकायत) सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा BSEB की ओर से दिए गए संपर्क नंबर पर भी सहायता ली जा सकती है।

  • Mobile Number: 7903859788
  • Mobile Number: 7903552332

Important Links

CAF Registration, Choice Filling, Selection List, LoginApply Now
Official College List PDFDownload Link
Bihar DElEd Cut Off List 2026Download Link
DElEd Official Websitebsebdeled.com
Bihar Board Official WebsiteVisit Now
Navjagran HomePageVisit Now

निष्कर्ष

Bihar DElEd Counselling 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम को अपडेट कर अब ऑनलाइन CAF आवेदन 18 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद पहली चयन सूची 20 अगस्त, दूसरी चयन सूची 29 अगस्त और तीसरी चयन सूची 5 सितंबर 2026 को जारी होगी। अगर आप Bihar DElEd Entrance Exam 2026 में सफल हुए हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें। CAF भरते समय अपनी कॉलेज प्राथमिकता ध्यान से चुनें और आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Frequently Asked Questions

10 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू था जो 16 अगस्त 2026 तक निर्धारित था लेकिन अब इसे बढ़ा कर 18 अगस्त तक कर दिया हुआ है, bsebdeled.com पर जका देखे। 
Merit-Cum-Choice के आधार पर - यानी आपकी rank और आपकी चुनी हुई संस्थान प्राथमिकता दोनों को देखकर। 
तीन लिस्ट, प्रथम (20.08.2026), द्वितीय (29.08.2026), और तृतीय (05.09.2026)।
ऐसी रिक्त सीटों के लिए अलग से Spot Round आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से जारी होगी।
पूरे दो साल के कोर्स के लिए अधिकतम ₹1,20,000 (₹60,000 प्रति वर्ष) - इससे ज़्यादा फीस लेना नियम विरुद्ध है।
General/EWS/BC/EBC के लिए ₹500, और SC/ST/दिव्यांग के लिए ₹350।
अगर पहली चयन सूची में मिले कॉलेज से ऊपर की पसंद वाला संस्थान उपलब्ध होता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार अभ्यर्थी Slide Up का विकल्प चुन सकता है। इसके बाद उपलब्ध सीट के आधार पर उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज के लिए विचार किया जा सकता है।
BSEB के जारी कार्यक्रम के अनुसार बिहार DElEd Admission 2026-28 के लिए कुल तीन चयन सूचियां जारी की जाएंगी। इनमें पहली, दूसरी और तीसरी चयन सूची शामिल है।
अगर तीनों चयन सूचियों के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो Spot Round आयोजित किया जा सकता है। इसकी तारीख और प्रक्रिया BSEB की ओर से अलग से जारी की जाएगी।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion

  • BD
    Bihar DElEd Cut Off 2026: कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? देखें Category-Wise Safe Score – Hindi Navjagran 2 सितम्बर 2026

    […] Latest Update: बिहार डीएलएड सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 10 अगस्त से शुरू है। पूरा शेड्यूल और CAF फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहाँ देखें: क्लिक करें! […]