Home/Education/Bihar DElEd Cut Off 2026: कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? देखें Category-Wise Safe Score
Education

Bihar DElEd Cut Off 2026: कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? देखें Category-Wise Safe Score

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिज़ल्ट 5 अगस्त को जारी हो चुका है, जिसमें 73.99% छात्र सफल रहे हैं। अब जानिए कि आपको कितने नंबर पर सरकारी (DIET) कॉलेज मिलेगा और काउंसलिंग के लिए Category-wise अपेक्षित कट-ऑफ क्या रहने वाली है।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
9 अगस्त 2026, 5:38 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar DElEd Cut Off 2026
Bihar DElEd Cut Off 2026: कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? देखें Category-Wise Safe Score

Bihar DElEd Cut Off 2026 Expected: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम 5 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,65,609 (73.99%) अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया भी 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलेगा।

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सभी सफल छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि Bihar DElEd Sarkari College Kitne Number Par Milega? यदि आप भी बिहार के DIET या PTEC जैसे सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको Category-wise संभावित कट-ऑफ और सेफ स्कोर की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Latest Update: बिहार डीएलएड सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 10 अगस्त से शुरू है। पूरा शेड्यूल और CAF फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहाँ देखें: क्लिक करें!

Bihar DElEd Cut Off 2026: Overview

बिहार डीएलएड कट ऑफ के इस आर्टिकल का सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक नजर में यहां देखे:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा आयोजकबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कोर्स का नामडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed)
रिजल्ट की तिथि5 अगस्त 2026
कुल शामिल अभ्यर्थी2,23,835
कुल सफल अभ्यर्थी1,65,609 (73.99%)
बिहार में कुल डीएलएड सीटेंलगभग 30,750
काउंसलिंग तिथि10 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटbsebdeled.com

Bihar DElEd Minimum Qualifying Marks 2026

बिहार बोर्ड (BSEB) के नियमों के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान रहे, यह केवल पासिंग मार्क्स हैं, सरकारी कॉलेज की कट-ऑफ इससे काफी अधिक होती है:

  • General / UR: 35% अंक (कुल 120 में से न्यूनतम 42 अंक)
  • BC, EBC, EWS, SC, ST, PwD: 30% अंक (कुल 120 में से न्यूनतम 36 अंक)

Bihar DElEd Expected Cut Off 2026: Category-Wise

पिछले 5 वर्षों के ट्रेंड और इस साल के पास प्रतिशत (73.99%) को ध्यान में रखते हुए, सरकारी कॉलेज (Government DIET/PTEC) के लिए संभावित कट-ऑफ स्कोर (120 अंकों में से) नीचे दिया गया है, यहां विश्लेषण कई विशेषज्ञों ने मिल कर किया है:

श्रेणी (Category)सरकारी कॉलेज कट-ऑफ (संभावित अंक)प्राइवेट कॉलेज सेफ स्कोर
General (UR)85 – 90+45+
OBC / BC80 – 8542+
EBC78 – 8240+
EWS75 – 8040+
SC70 – 7536+
ST65 – 7036+
दिव्यांग (PwD)60 – 6536+

नोट: साइंस स्ट्रीम के छात्रों की कट-ऑफ आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों की तुलना में 3 से 5 नंबर अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: Bihar DElEd Kitna Rank Par Sarkari College Milega 2026: जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी के लिए सुरक्षित रैंक और मार्क्स

सरकारी बनाम प्राइवेट कॉलेज: नंबर के अनुसार कहाँ मिलेगा एडमिशन?

बिहार डीएलएड की कुल सीटों में से सरकारी कॉलेजों की सीटें काफी सीमित हैं। इसलिए नंबरों के आधार पर कॉलेज का चयन इस प्रकार होता है:

  • 80 से अधिक अंक वाले छात्र: यदि आपका स्कोर 80 से ऊपर है, तो आपको पहली या दूसरी मेधा सूची (Merit List) में ही सरकारी कॉलेज (DIET) मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी कॉलेज की फीस बेहद कम (लगभग ₹10,000-₹11,500 सालाना) होती है।
  • 60 से 80 अंक वाले छात्र: इस रेंज वाले छात्रों को काउंसलिंग के दौरान चॉइस फिलिंग में समझदारी दिखानी होगी। इन्हें सरकारी और कुछ टॉप प्राइवेट कॉलेजों को मिक्स करके विकल्प चुनना चाहिए।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स वाले छात्र: जिन छात्रों के नंबर 36 से 50 के बीच हैं, उन्हें प्राइवेट कॉलेज आसानी से मिल जाएंगे। प्राइवेट कॉलेजों की कुल फीस लगभग ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक होती है।

Bihar DElEd Cut Off 2026: कट-ऑफ किन कारणों से प्रभावित होती हैं?

बिहार DElEd कट-ऑफ के प्रभावित के तीन मुख्य कारण होते है:

  1. उच्च पास प्रतिशत: इस साल 73.99% छात्र पास हुए हैं, जिसका मतलब है कि सरकारी सीटों के लिए  Competition काफी कड़ी होने वाली है।
  2. सीटों की संख्या: बिहार में सरकारी सीटें सीमित हैं, जबकि प्राइवेट सीटें अधिक हैं।
  3. चॉइस फिलिंग की गलती: कई बार अच्छे नंबर वाले छात्र भी काउंसलिंग में सही से कॉलेज नहीं चुनते, जिससे उन्हें सरकारी कॉलेज नहीं मिल पाती।
PurposeLink
Bihar DElEd Counselling Registration, Choice Filling, Login & Seat AllotmentClick Here 
Bihar DElEd Cutoff 2026 PDFClick Here 
DELED COLLEGES LIST 2026-2028 PDFClick Here 
Official WebsiteClick Here
Navjagran HomePageClick Here 
Official Counselling SupportBSEB Helpline: 0612-2230039

Related Articles

निष्कर्ष

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो पास कर गए है और इस बार नामांकन लेना चाहते है, उनके लिए अब अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया (Common Application Form – CAF) का है। जिसके लेकर अधिकारों तिथि जारी कर दी गई है। उमीदवार 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Frequently Asked Questions

सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेज पाने के लिए 85+ अंक और आरक्षित वर्गों के लिए 70 से 80+ अंक सुरक्षित माने जा सकते हैं।
बिहार के सरकारी डीएलएड कॉलेजों (DIET) की सालाना फीस लगभग ₹10,000 से ₹11,500 के बीच होती है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह और भी कम होती है।
यदि आपके नंबर कम हैं लेकिन आप क्वालिफाइड हैं, तो काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्राइवेट कॉलेजों को अपनी पहली पसंद चुनकर आप आसानी से एडमिशन ले सकते हैं।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion