Home/Online Form/Bihar RTPS Online Apply 2026: जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? देखें नया प्रोसेस
Online Form

Bihar RTPS Online Apply 2026: जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? देखें नया प्रोसेस

Bihar RTPS Online Apply 2026: बिहार सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? यहाँ राजस्व अधिकारी स्तर (RO Level) से ऑनलाइन आवेदन करने, स्टेटस ट्रैक करने और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान भाषा में दी गई है।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
9 अगस्त 2026, 3:53 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar RTPS Online Apply
Bihar RTPS Online Apply 2026: जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? देखें नया प्रोसेस

Bihar RTPS Online Apply 2026: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए आरटीपीएस (Service Plus) पोर्टल को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। अब राज्य का कोई भी निवासी बिना ब्लॉक (अंचल) के चक्कर काटे, घर बैठे जाति (Caste), आवासीय (Residence), और आय (Income) प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत यह सेवा नागरिकों के लिए बिल्कुल मुफ्त (₹0) है।

यदि आप भी किसी सरकारी कार्य के लिए नया प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में राजस्व अधिकारी स्तर (Revenue Officer – RO Level) से लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है, ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar RTPS Online Apply 2026: Overview

Bihar RTPS Service Plus के इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले, यहां एक छोटी सी पूरी सर्विस का ओवरव्यू देख लीजिए:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
पोर्टल का नामService Plus / RTPS Bihar
आधिकारिक वेबसाइटserviceonline.bihar.gov.in
उपलब्ध प्रमाण पत्रजाति (Caste), आवासीय (Residence), आय (Income)
आवेदन शुल्क (Fees)₹0 (बिल्कुल मुफ्त)
बनने में लगने वाला समय10 कार्य दिवस (Working Days)
प्रमाण पत्र जारी करने वाला अधिकारीराजस्व अधिकारी स्तर (Revenue Officer – RO Level)

Bihar RTPS Service Plus क्या है?

बिहार RTPS Service Plus बिहार सरकार का आधिकारिक ऑनलाइन ई-गवर्नेंस पोर्टल है, जिसके जरिए राज्य के नागरिक घर बैठे जाति, आवासीय, आय और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Service Plus ID Kaise Banaye: सर्विस प्लस पर खुद का अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर आप बार-बार प्रमाण पत्र बनाते हैं या अपने परिवार का ट्रैक रखना चाहते हैं, तो सर्विस प्लस पोर्टल पर एक बार रजिस्ट्रेशन (ID Creation) कर लेना सबसे बेस्ट रहता है। इसका तरीका भी बहुत आसान है:

  • RTPS बिहार की वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और दाईं ओर ऊपर दिए गए Register Yourself बटन पर क्लिक करें।
  • एक छोटा सा पॉप-अप फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डालें और एक मजबूत पासवर्ड बना लें।
  • अपना राज्य (Bihar) सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • आपके मोबाइल और ईमेल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे डालते ही आपकी Service Plus ID बिल्कुल फ्री में एक्टिवेट हो जाएगी। अब आप कभी भी लॉगिन करके स्टेटस देख सकते हैं।

Bihar Jati Aay aur Niwas Praman Patra Online Apply 2026: ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्या-क्या Documents चाहिए?

अगर आप खुद से RTPS Service Plus के वेबसाइट से फॉर्म भरने जा रहें है तो उससे पहले जान लीजिए क्या क्या डॉक्यूमेंट पास रखे, ताकि बीच में फॉर्म रिजेक्ट न हो:

  • आवेदक का साफ फोटो: कोशिश करें कि फोटो पर आपका सिग्नेचर हो या लाइव वेबकैम से लिया गया हो।
  • आधार कार्ड: ध्यान रहे, आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए ताकि OTP आ सके।
  • स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration Form): यह मुख्य रूप से आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी होता है, जिसे आपको फॉर्म भरते समय टिक करना होता है।
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: इसी पर आपको मैसेज आएगा कि आपका सर्टिफिकेट बना या नहीं।

Jati, Niwas, Aay Praman Patra Online कैसे बनाएं? (Step-by-Step)

अब बिना किसी देरी के सीधे RTPS Portal के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रोसेस बताते है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में RTPS Bihar Website को ओपन करें।
  2. मुख्य मेनू पर जाएं: होमपेज के बाईं (Left) तरफ आपको “लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) सेवाएं” का एक सेक्शन दिखेगा।
  3. विभाग चुनें: उस सेक्शन में सबसे ऊपर दिए गए “सामान्य प्रशासन विभाग” (General Administration Department) पर क्लिक करें।
  4. प्रमाण पत्र सेलेक्ट करें: अब आपके सामने तीन विकल्प आएंगे:
    • जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन (Caste Certificate)
    • आवासीय प्रमाण पत्र का निर्गमन (Residence Certificate)
    • आय प्रमाण पत्र का निर्गमन (Income Certificate)

    आपको जो भी बनाना है, उसपर क्लिक करें।

  5. स्तर (Level) चुनें: क्लिक करते ही आपसे पूछा जाएगा कि आप किस लेवल पर बनाना चाहते हैं। पहली बार बना रहे हैं, तो हमेशा “अंचल स्तर” (Revenue Officer Level / RO Level) को चुनें।

    Bihar RTPS Online Apply
    Bihar RTPS Online Apply 2026

  6. फॉर्म भरें: अब आपके सामने एक बड़ा सा फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपना जेंडर (पुरुष/महिला), अपना नाम, माता-पिता का नाम और अपना पूरा पता बिल्कुल सही-सही भरें। अपना आधार कार्ड पर दिए गए जानकारी के अनुसार।
  7. आधार नंबर और ओटीपी: अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है, तो आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरीफाई करें। (प्रो-टिप: अगर आधार लिंक नहीं है, तो आधार नंबर वाला बॉक्स खाली छोड़ दें और आगे जाकर आधार की फोटो अपलोड कर दें।)
  8. दस्तावेज अपलोड करें: अपने आधार कार्ड की आगे और पीछे की फोटो को स्कैन करके अपलोड करें।
  9. फाइनल सबमिट करें: स्पेलिंग सहित सब कुछ एक बार अच्छे से चेक कर लें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
जरूरी नोट: फॉर्म सबमिट होते ही आपके स्क्रीन पर एक “पावती रसीद” (Acknowledgement Receipt) आएगी। इसका स्क्रीनशॉट ले लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें। इसमें लिखा हुआ Application Reference Number से ही आपका सर्टिफिकेट डाउनलोड होगा।

Bihar RTPS Certificate Download कैसे करें?

फॉर्म भरने के 10-12 दिन बाद जब आपके मोबाइल पर एसएमएस आ जाए कि आपका सर्टिफिकेट तैयार है, तो उसे डाउनलोड करने का तरीका भी बहुत सिंपल है:

  • RTPS बिहार के होमपेज पर जाएं।
  • दाईं (Right) तरफ दिए गए “नागरिक अनुभाग” (Citizen Section) में जाएं और “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” (Download Certificate) पर क्लिक करें।
  • अपनी रसीद में से देखकर Application Reference Number और अपना नाम (अंग्रेजी में) दर्ज करें।
  • कैप्शन कोड डाले।
  • Download बटन पर क्लिक करते ही आपका ओरिजिनल डिजिटल साइन वाला प्रमाण पत्र पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा। इसपर किसी अधिकारी के दस्तखत या मोहर लगवाने की जरूरत नहीं होती, यह हर जगह मान्य है।

    Bihar RTPS Certificate Download Link
    Bihar RTPS Certificate Download Link: जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का तरीका

नोट: अब SMS के माध्यम से भी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर Download डायरेक्ट लिंक मिल जाता है जिस पर क्लिक करते हीं डिवाइस में PDF Download हो जाता है।

Bihar RTPS Application Status Check: आवेदन की स्थिति कैसे ट्रैक करें?

फाइनल फॉर्म सबमिट होने के बाद अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका जाति, निवास या आय प्रमाण पत्र अभी तक बना है या पेंडिंग में है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स से लाइव स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  1. स्टेटस पेज पर जाएं: सबसे पहले RTPS बिहार पोर्टल के होमपेज पर दाईं तरफ दिए गए “नागरिक अनुभाग” में जाकर “आवेदन की स्थिति देखें” (Track Application Status) पर क्लिक करें।
  2. ट्रैकिंग का तरीका चुनें: स्क्रीन पर आपके सामने दो विकल्प दिखेंगे:
    • Through Application Reference Number (रसीद संख्या द्वारा)
    • Through OTP/Application Details (ओटीपी द्वारा)

    सबसे आसान तरीका पहला वाला है, इसलिए “Through Application Reference Number” के गोले पर टिक करें।

  3. रेफरेंस नंबर डालें: नीचे बने खाली बॉक्स (Application Reference Number) में अपनी रसीद पर लिखा हुआ नंबर दर्ज करें (जैसे- BCCCO/2026/XXXXX)।
  4. तारीख सेलेक्ट करें (Track through): अब आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तारीख से ट्रैक करना चाहते हैं। इसमें “Application Submission Date” (जिस दिन फॉर्म भरा था) को चुनें और कैलेंडर से वह तारीख सेलेक्ट कर लें।
  5. कैप्चा कोड (Word Verification): स्क्रीन पर जो हरे रंग का 6 अंकों वाला नंबर (जैसे- 941767) दिखाई दे रहा है, उसे नीचे दिए गए “Please enter the characters shown above” वाले बॉक्स में हूबहू टाइप कर दें।

    Bihar RTPS Application Status Check
    Bihar RTPS Application Status Check

  6. सबमिट करें: आखिरी में नीचे दिए गए हरे रंग के SUBMIT बटन पर क्लिक करें। आपके सामने आपके आवेदन की पूरी कुंडली (कि फॉर्म किस अधिकारी के पास है या बन चुका है) खुलकर आ जाएगी।
प्रो-टिप: स्टेटस चेक करते समय अगर ‘Status’ के सामने “Delivered” लिखा हुआ दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपका प्रमाण पत्र बन चुका है और आप उसे तुरंत वहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

RTPS Bihar Form Reject क्यों होता है? (बचने के उपाय)

कई बार लोग ऑनलाइन अप्लाई तो कर देते हैं, लेकिन 10 दिन बाद उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। इससे बचने के लिए इन 3 गलतियों से हमेशा बचे:

  1. धुंधला दस्तावेज अपलोड करना: जो भी आधार कार्ड या वोटर आईडी आप अपलोड कर रहे हैं, उसकी फोटो बिल्कुल साफ होनी चाहिए। नाम और पता साफ न दिखने पर कर्मचारी फॉर्म रिजेक्ट कर देते हैं।
  2. नाम की स्पेलिंग में अंतर: जो नाम आपके आधार कार्ड में है, ठीक वही स्पेलिंग फॉर्म भरते समय भी लिखें। माता-पिता के नाम में भी कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
  3. गलत अंचल (Block) चुनना: फॉर्म भरते समय अपना जिला, अनुमंडल और ब्लॉक बिल्कुल ध्यान से चुनें। अगर आप गलत ब्लॉक सेलेक्ट करेंगे, तो आपका आवेदन सीधे खारिज कर दिया जाएगा।
  4. क्या जोड़ें: सत्र 2026 के नए नियमों के अनुसार, यदि आप विवाहित महिला (Married Woman) का जाति प्रमाण पत्र बना रहे हैं, तो फॉर्म में उनका पता और जाति हमेशा उनके मायके (पिता के नाम और घर) का होना चाहिए। ससुराल के पते पर आवेदन करने से फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा।”

Important Links

बिहार RTPS पोर्टल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक और हमारे अन्य काम के आर्टिकल्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

 Important LinksDirect Link
RTPS BiharClick Here
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाईApply Online
आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाईApply Online
आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाईApply Online
आवेदन की स्थिति देखेंTrack Status
सर्टिफिकेट डाउनलोड करेंDownload Here
Navjagran Official Website Click Here
हमारे अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट
Bihar DElEd Counselling 2026 | Bihar DElEd Cut Off 2026
Bihar Board Matric Exam Date 2027
Bihar Board Inter Exam Date 2027

[लेख नोट: यह जानकारी बिहार सरकार के आधिकारिक RTPS पोर्टल और सामान्य प्रशासन विभाग के ताजा दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है। अगर आपके मन में कोई और सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें!]

Frequently Asked Questions

  सरकारी नियम के अनुसार, इसे बनने में आमतौर पर 10 से 14 कार्य दिवस (Working Days) का समय लगता है।
 इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपनी रसीद (Acknowledgement Receipt) और एमरजेंसी का कारण (जैसे- एडमिशन या नौकरी का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन लेटर) लेकर सीधे अपने अंचल (ब्लॉक) के RTPS काउंटर या RTPS नोडल ऑफिसर से मिलें। वे इसे तुरंत अप्रूव कर सकते हैं। इसे तत्काल सेवा कहां जाता है।
 इसका मतलब है कि या तो आपका सर्टिफिकेट अभी तक पूरी तरह से ब्लॉक स्तर से जेनरेट नहीं हुआ है, या आपने रेफरेंस नंबर डालने में कोई गलती की है। 2-3 दिन बाद दोबारा प्रयास करें या 'Track Application Status' पर जाकर स्थिति देखें।
  यह बहुत जरूरी सवाल है! बिहार के नियमानुसार, किसी भी विवाहित महिला का जाति और आय प्रमाण पत्र हमेशा उसके मायके (पिता के नाम और पते) से ही जारी होना चाहिए, तभी वह मान्य होगा। हालांकि, आवासीय प्रमाण पत्र ससुराल के पते पर बनाया जा सकता है।
सर्विस प्लस (Service Plus) बिहार सरकार का एक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके जरिए राज्य के नागरिक घर बैठे जाति, आवासीय, आय और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरटीपीएस (Right to Public Services) बिहार सरकार की एक ऐसी सेवा है जो नागरिकों को तय समय सीमा के अंदर जाति, निवास और आय जैसे जरूरी प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने की गारंटी देती है।
RTPS का फुल फॉर्म 'Right to Public Services' होता है, जिसे हिंदी में 'लोक सेवाओं का अधिकार' कहा जाता है।
बिहार में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र) बनने में आमतौर पर 10 से 14 कार्य दिवस (Working Days) का समय लगता है।
बिहार आरटीपीएस पोर्टल पर जाति, आवासीय या आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकार द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, यह सेवा नागरिकों के लिए बिल्कुल मुफ्त (₹0) है।
आवेदन की स्थिति देखने के लिए RTPS बिहार की वेबसाइट पर जाएं, "Track Application Status" पर क्लिक करें और अपनी रसीद का एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर डालकर स्टेटस चेक करें।
ओबीसी (OBC) जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए RTPS पोर्टल पर सामान्य प्रशासन विभाग के तहत 'नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र' (Non-Creamy Layer) के विकल्प को चुनकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion