Home/Education/Bihar Board Inter Exam Date 2027: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी से हो सकती है शुरू, जानें संभावित टाइम टेबल, PDF Download Link
Education

Bihar Board Inter Exam Date 2027: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी से हो सकती है शुरू, जानें संभावित टाइम टेबल, PDF Download Link

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होने की पूर्ण अनुमान है। अधिक इस आर्टिकल को पढ़ें।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
30 जुलाई 2026, 3:09 अपराह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • संभावित तिथियों के अनुसार, बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं (इंटर) परीक्षा 2027, 1 फरवरी से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होने की अनुमान है।
  • बिहार बोर्ड दिसंबर 2026 में आधिकारिक इंटर परीक्षा टाइम टेबल जारी कर सकता है।
Bihar Board Inter Exam Date 2027
Bihar Board Inter Exam Date 2027: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी से हो सकती है शुरू, जानें संभावित टाइम टेबल, PDF Download Link

Bihar Board Inter Exam Date 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होने की अनुमान है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया है। बता दूं, पिछले कई वर्षों के परीक्षा पैटर्न, बोर्ड की कार्यप्रणाली और वर्ष 2027 के कैलेंडर का विश्लेषण करने पर यह संभावित तिथि का नमन लगाया जा रहा है। यदि ऐसा होता है, तो यह लगातार एक और वर्ष होगा जब बिहार बोर्ड फरवरी के पहले सप्ताह में इंटर परीक्षा आयोजित करेगा।

Bihar Board Inter Exam Date 2027: Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षाबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027
संभावित परीक्षा प्रारंभ01 फरवरी 2027
संभावित अंतिम तिथि14 या 15 फरवरी 2027
टाइम टेबलजल्द जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board Inter Exam Date 2027: कब से शुरू हो सकती है परीक्षा?

बिहार बोर्ड (BSEB)  ने अभी तक इंटर परीक्षा 2027 की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो बोर्ड हर वर्ष फरवरी के पहले सप्ताह में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू करता है। वर्ष 2027 में 01 फरवरी सोमवार पड़ रहा है, इसलिए संभावना है कि बोर्ड इसी दिन से परीक्षा शुरू कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि यह केवल पिछले वर्षों के ट्रेंड और उपलब्ध कैलेंडर के आधार पर किया गया विश्लेषण है। अंतिम निर्णय बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल में ही होगा।

01 फरवरी 2027 से इंटर परीक्षा शुरू होने की संभावना क्यों है?

पिछले कई वर्षों में बिहार बोर्ड (BSEB) ने इंटर परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की है, बोर्ड सब कुछ पूर्व के वर्षों अनुसार हीं कार्यक जारी रखा हुआ है इस लिए वर्ष 2027 में 01 फरवरी सोमवार होने के कारण परीक्षा शुरू करने के लिए यह पहला कार्य दिवस रहेगा। इसके अलावा फरवरी महीने में सीमित अवकाश होने से बोर्ड आसानी से लगभग दो सप्ताह के भीतर पूरी परीक्षा संपन्न करा सकता है। इसी आधार पर शिक्षा विशेषज्ञ और परीक्षा पैटर्न का विश्लेषण करने वाले  लोग 01 फरवरी से परीक्षा शुरू होने की संभावना जता रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा कब शुरू हुई?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पिछले कई वर्षों से इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित करता आ रहा है। नीचे दिए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है कि बोर्ड परीक्षा आयोजन के समय में काफी हद तक एक समान पैटर्न का पालन करता है।

वर्षपरीक्षा प्रारंभपरीक्षा समाप्त
202602 फरवरी 202613 फरवरी 2026
202501 फरवरी 202515 फरवरी 2025
202401 फरवरी 202412 फरवरी 2024
202301 फरवरी 202311 फरवरी 2023
202201 फरवरी 202214 फरवरी 2022

Bihar Board Inter Exam Routine 2027 कब जारी होगा?

यदि बिहार बोर्ड हर साल अपनी परंपरा को जारी रखता है, तो इस लिए  इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का आधिकारिक टाइम टेबल दिसंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा की पाली और परीक्षा समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Board Inter Exam 2027 का संभावित Subject-wise Schedule

आधिकारिक रूटीन अभी जारी नहीं हुआ है। हालांकि पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं अलग-अलग दिनों में आयोजित होती है। सभी प्रमुख विषयों की परीक्षा लगभग दो सप्ताह के भीतर पूरी कराई जा सकती है।

विषयसंभावित स्थिति
Physicsपहले सप्ताह
Chemistryपहले सप्ताह
Biologyदूसरे सप्ताह
Mathematicsदूसरे सप्ताह
Political Scienceपहले या दूसरे सप्ताह
Historyदूसरे सप्ताह
Geographyदूसरे सप्ताह
Economicsपहले सप्ताह
Hindi / Englishरूटीन के अनुसार

महत्वपूर्ण: ऊपर दिया गया Subject-wise Schedule केवल पिछले वर्षों के परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया संभावित विश्लेषण है। वास्तविक परीक्षा तिथियां बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार ही होंगी।

Bihar Board Inter Admit Card 2027 कब जारी होगा?

आमतौर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 से 20 दिन पहले जारी करती है। ऐसे में संभावना है कि जनवरी 2027 के तीसरे या दूसरे सप्ताह में इंटर परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। इसके बाद स्कूल एवं कॉलेज अपने लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

छात्र अभी से क्या तैयारी करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सबसे जरूरी यही है कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान दे, इसी लिए मैने इस आर्टिकल में स्पष्ट किया है कि आपकी परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में हीं शुरू होगी। यहां देखिए कुछ खाश टिप्स जिसे आप फॉलो कर सकते है:

  • NCERT एवं बिहार बोर्ड के नवीनतम सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें।
  • पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें।
  • बिहार बोर्ड मॉडल पेपर हल करें।
  • कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें और नियमित रिवीजन करें।
  • आधिकारिक अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट और अपने विद्यालय के संपर्क में रहें।

Bihar Board Inter Exam Date 2027 Admit Card

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 का फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 से 20 दिन पहले जारी किया जा सकता है। संभावना है कि जनवरी 2027 में एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल एवं कॉलेज अपने लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद उस पर दर्ज नाम, फोटो, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण अवश्य जांच लें।

IMPORTANT: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 के लिए हाल हीं में Dummy Registration Card जारी किया है, जो स्टूडेंट अभी तक इसे डाउनलोड कर चेक नहीं किए है वो 14 अगस्त 2026 से पहले कर ले। अगर कोई त्रुटि पाई जाती है तो इसे जल्दी से सुधार भी करवा ले।

Bihar Board Inter Routine 2027 PDF Download

बिहार बोर्ड इंटर रूटीन 2027 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से Bihar Board Inter Routine 2027 PDF डाउनलोड कर सकेंगे। डेटशीट में सभी विषयों की परीक्षा तिथि, पहली एवं दूसरी पाली का समय, परीक्षा संबंधी निर्देश और महत्वपूर्ण सूचना दी जाएगी। फिलहाल आधिकारिक रूटीन जारी नहीं हुआ है। जारी होते ही इस लेख में PDF डाउनलोड का सीधा लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Bihar Board Inter Exam Date 2027 Arts

कला संकाय (Arts) के विद्यार्थियों की परीक्षा भी बिहार बोर्ड द्वारा जारी एक ही आधिकारिक रूटीन के अनुसार आयोजित की जाएगी। इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी तथा अन्य विषयों की परीक्षा तिथियां आधिकारिक डेटशीट में अलग-अलग निर्धारित रहेंगी। फिलहाल संभावना है कि Arts की परीक्षाएं भी फरवरी 2027 के पहले और दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित होंगी।

Bihar Board Inter Exam Date 2027 Science

विज्ञान संकाय (Science) के विद्यार्थियों के लिए Physics, Chemistry, Biology एवं Mathematics सहित सभी विषयों की परीक्षा भी आधिकारिक रूटीन के अनुसार आयोजित होगी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी Science की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होने की संभावना है। आधिकारिक टाइम टेबल जारी होने के बाद विषयवार परीक्षा तिथि यहां अपडेट कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े: Bihar Board OFSS Spot Admission 2026

Bihar Board Inter Exam Date 2027 Commerce

कॉमर्स (Commerce) के विद्यार्थियों के लिए Accountancy, Business Studies, Economics तथा अन्य विषयों की परीक्षा तिथि भी बिहार बोर्ड के इंटर रूटीन 2027 में जारी की जाएगी। परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। आधिकारिक रूटीन जारी होने के बाद विषयवार डेटशीट इस लेख में उपलब्ध करा दी जाएगी।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैने आप सभी को स्पष्ट बताया है कि यहां दी गई Bihar Board Exam Date 2027 का संभावित तिथि है, आधिकारिक परीक्षा रूटिंग दिसम्बर 2026 में बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है। आप यह लेख हिंदी नवजागरण (Hindi Navjagran) पर पढ़ रहे थे। कैसा लगा आप हमे कमेंट में जरुर बताएं।

Bihar Board Matric Exam Date 2027: 16 फरवरी से शुरू हो सकती है बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा, जानें संभावित टाइम टेबल

Frequently Asked Questions

संभावित शेड्यूल के अनुसार 1 फरवरी से 14 या 15 फरवरी तक परीक्षा आयोजित होने की उमीद है।
1 फरवरी से 14 या 15 फरवरी 2027 तक आयोजित होने की उमीद है।
हाँ, पूर्ण अनुमान है कि परीक्षा 1 फरवरी से हीं शुरू होगी।
नहीं, कैलेंडर अनुसार सरस्वती पूजा 11 फरवरी को है, अगर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होती है तो एक दिन बसंत पंचमी के कारण छुट्टी होने की संभावना है।
बिहार बोर्ड आधिकारिक परीक्षा रूटिंग दिसम्बर 2026 में जारी करेगा।
हां, हमेशा से NAVJAGRAN का विश्लेषण और एनालाइजेशन सही साबित हुई है और हमेशा सच, वेरीफाइड खबर ही देता है।
Last Updated: 30 जुलाई 2026, 6:12 अपराह्न IST
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion