Home/Education/Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, स्पॉट एडमिशन शुरू, जानिए पूरा डिटेल्स
Education

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, स्पॉट एडमिशन शुरू, जानिए पूरा डिटेल्स

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा OFSS के माध्यम से सत्र 2026-28 के लिए इंटर (11वीं) में स्पॉट नामांकन की तिथि जारी कर…

SY
Subhash Yadav
29 जुलाई 2026, 4:14 अपराह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • बिहार बोर्ड OFSS Spot Admission प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू।
  • अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026
  • अपने नजदीकी या पसंद के स्कूल में पहले आओ पहले पाओ का मौका।
Bihar Board OFSS Spot Admission 2026
Bihar Board OFSS Spot Admission 2026

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा OFSS के माध्यम से सत्र 2026-28 के लिए इंटर (11वीं) में स्पॉट नामांकन की तिथि जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों का अब तक किसी स्कूल या कॉलेज में नामांकन नहीं हो पाया है, वो इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकते है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 05 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। तो एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र उपलब्ध सीटों पर अपनी पसंद के स्कूल या कॉलेज में जाकर नामांकन करा सकते है। इस आर्टिकल में जानिए Spot Admission की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में।

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: Highlight

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
प्रवेश प्रक्रियाOFSS Spot Admission
शैक्षणिक सत्र2026-28
कक्षाइंटरमीडिएट (11वीं)
Spot Admission तिथि05 अगस्त से 11 अगस्त 2026
आधिकारिक पोर्टलofssbihar.net

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026 क्या है?

आसान भाषा में कहे तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा 11वीं कक्षा में नामांकन के बाद जिन स्कूलों में शीट खाली रह जाती है उन्हें भरने के लिए Spot Admission (पहले आओ पहले पाओ) का ऑप्शन देती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने पसंद के स्कूल में पहले जाकर नामांकन लेना होता है। यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जिनका नामांकन ऑनलाइन करवाने के बाद भी नहीं होती है इस लिए ये नामांकन से वंचित छात्रों के लिए विशेष अवसर प्रधान करता है। इस प्रक्रिया के दौरान खाली सीटों पर सीधे नामांकन का अवसर दिया जाता है।

कौन करवा सकता है 11वीं में Spot Admission ?

वैसे सभी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने OFSS के माध्यम से आवेदन किया था लेकिन अभी तक नामांकन नहीं ले सके हैं, स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा CBSE, CISCE एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थी भी निर्धारित नियमों के अनुसार स्पॉट नामांकन करा सकते हैं।

Bihar Board OFSS Spot Admission 2026 कैसे होगा?

यहां आसान प्रक्रिया है, विद्यार्थी अपनी पसंद के स्कूल या कॉलेज में उपलब्ध सीटों की जानकारी प्राप्त करेंगे। अगर छात्र के पसंद वाला स्कूल में शीट खाली है तो उस शिक्षण संस्थान के प्रधान से संपर्क कर नामांकन के लिए अनुरोध करेंगे। यदि सीट उपलब्ध होगी, तो संस्थान द्वारा स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Bihar Board 11th Spot Admission के बाद क्या होगा?

स्पॉट नामांकन पूरा होने के बाद संबंधित स्कूल या कॉलेज द्वारा नामांकित विद्यार्थियों की सूची 12 अगस्त 2026 तक OFSS पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके बाद छात्रों का नामांकन रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से दर्ज हो जाएगा।

Bihar Board 11th Spot Admission कैसे करवाएं?

सबसे पहले आप अपने पसंद के स्कूल में जाएं और वहां पता करें की सीट खाली है या नहीं, अगर वहां सीट खाली होती है तो तुरंत अपना सभी जरूरी डॉक्यूमेंट उस स्कूल में जमा करवाए। डॉक्यूमेंट जमा करवाने के बाद वहां के प्रधानाचार्य OFSS पोर्टल पर आपकी जानकारी अपडेट करेंगे जिसके बाद नामांकन के लिया जाएगा।

Bihar Board 11th Spot Admission 2026 Important Document

  • OFSS Portal पर ऑनलाइन आवेदन का छाया प्रती
  • मैट्रिक मार्कशीट का छाया प्रती
  • School living certificate/CLC का छाया प्रती
  • आधार कार्ड का छाया प्रती
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

Bihar Board 11th Spot Admission 2026 Important Dates

कार्यतिथि
Spot Admission शुरू होने की तिथि05 अगस्त 2026
Spot Admission की अंतिम तिथि11 अगस्त 2026
OFSS Portal पर सूची अपडेट12 अगस्त 2026 तक

Important Links

विवरणलिंक
OFSS Official Portalhttps://www.ofssbihar.net
Spot Admission NoticeAvailable Soon
Hindi Navjagran HomePageVisit Now 
Navjagran HomePageVisit Now 
Bihar Board 11th OFSS Spot Admission 2026 Official Notification
Bihar Board 11th OFSS Spot Admission 2026 Official Notification

निष्कर्ष

मैने इस आर्टिकल में यह बताया कि जिनका नामांकन इंटर (11वीं) में अब तक नामांकन नहीं हो पाया है, तो Bihar Board OFSS Spot Admission 2026 का अंतिम अवसर है, इसका लाभ उठा सकते है। इसलिए 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 के बीच अपनी पसंद के स्कूल या कॉलेज में उपलब्ध सीट की जानकारी लेकर समय पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें।

यह भी पढ़े: Bihar Board Exam Date 2027 

यह भी पढ़े: Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027

Frequently Asked Questions

 05 अगस्त 2026 से।
 11 अगस्त 2026।
 हां, बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वे भी स्पॉट नामांकन के लिए पात्र हैं।
 संबंधित संस्थान 12 अगस्त 2026 तक नामांकित छात्रों की सूची OFSS पोर्टल पर अपडेट करेगा।
Last Updated: 29 जुलाई 2026, 8:24 अपराह्न IST
SY

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion

  • BB
    Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027: जारी हुआ मैट्रिक-इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, यहां जानें डाउनलोड और सुधार की प 29 जुलाई 2026

    […] यह भी पढ़े: Bihar Board 11th OFSS Spot Admission 2026 […]