Home/Education/Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027: जारी हुआ मैट्रिक-इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, यहां जानें डाउनलोड और सुधार की पूरी प्रक्रिया
Education

Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027: जारी हुआ मैट्रिक-इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, यहां जानें डाउनलोड और सुधार की पूरी प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है, अब छात्र खुद से भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। इस आर्टिकल में जाने पूरी जानकारी!

SY
Subhash Yadav
29 जुलाई 2026, 10:30 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर डम्मी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी।
  • 14 अगस्त 2026 तक करवाए त्रुटि सुधार।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट से School Code, Student Name, Father's Name, Date of Birth के हेल्प से डाउनलोड करें।
Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027
Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027

Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा मैट्रिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों का Dummy Registration Card 2027 जारी कर दिया है। वो सभी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लंबे समय से रजिस्ट्रेशन कार्ड का इन्तज़ार कर रहे थे। बता दे, यह डम्मी रजिस्ट्रेशन कार्ड सीधे स्कूल के माध्यम से  छात्र-छात्राएं प्राप्त कर सकेंगे और उसमें दर्ज नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि, लिंग, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, विषय सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका सुधार 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक करवा पाएंगे। इस लेख में Dummy Registration Card डाउनलोड करने, त्रुटि सुधार, जरूरी तिथियों और पूरी प्रक्रिया की जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027: Highlight

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
आर्टिकल का नामBihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027
परीक्षामैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा 2027
डमी रजिस्ट्रेशन कार्डजारी
सुधार की अवधि 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026
सुधार का माध्यमसंबंधित स्कूल / कॉलेज
इंटर वेबसाइटintermediate.biharboardonline.com
मैट्रिक वेबसाइटbiharboardonline.org

Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027 क्या है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा हर साल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाता है, उसी Registration Card के आधार पर बोर्ड आगे की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करता है इस लिए BSEB पहले से Dummy Registration Card जारी कर यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी छात्र के रजिस्ट्रेशन कार्ड पर कोई त्रुटि ना हो जिस वजह से आगे चलकर छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़े। इस लिए Dummy Registration Card के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करने का अवसर देना है। यदि किसी छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, जन्मतिथि, लिंग, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता या विषय में किसी प्रकार की त्रुटि होती है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से करवाने का मौका देता है।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 में क्या-क्या चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा जारी Dummy Registration Card में छात्र-छात्राएं उसमें दर्ज  निम्नलिखित सभी जानकारी का मिलान अवश्य करें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत अपने विद्यालय को सूचित करें ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

  • छात्र का नाम
  • माता एवं पिता का नाम
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • जाति
  • धर्म एवं राष्ट्रीयता
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • विद्यालय का नाम एवं कोड

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 कैसे मिलेगा?

BSEB के सभी मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को जो 2027 के वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे उन्हें Dummy Registration Card स्वयं डाउनलोड नहीं करना होगा। संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधान अपने User ID एवं Password की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। इसके बाद Dummy Registration Card डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाने के बाद विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र कार्ड प्राप्त करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य करें।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027: में किन-किन गलतियों में होगा सुधार?

अगर आपके Dummy Registration Card में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि के भीतर अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से उसका सुधार करा सकते हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार केवल निर्धारित विवरणों में ही सुधार की अनुमति दी जाएगी। इसलिए कार्ड मिलने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांचना आवश्यक है।

  • छात्र के नाम की स्पेलिंग
  • माता एवं पिता के नाम की स्पेलिंग
  • फोटो
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • जाति
  • धर्म
  • राष्ट्रीयता
  • चयनित विषय

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 में सुधार कैसे कराएं?

अगर आपके Dummy Registration Card में कोई गलती है, तो सबसे पहले उसकी जानकारी अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान को दें। इसके बाद आपके स्कूल के प्रधान अपने User ID एवं Password की सहायता से बिहार बोर्ड के पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन सुधार करेंगे। छात्र खुद से पोर्टल पर लॉगिन करके जानकारी में बदलाव नहीं कर सकते हैं।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 Last Date

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Dummy Registration Card में त्रुटि सुधार के लिए 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक का समय दिया है। इस अवधि के बाद किसी भी प्रकार के सुधार का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए सभी छात्र समय रहते अपना कार्ड स्कूल से प्राप्त कर उसमें जरूरी जांच कर लें और यदि कोई गलती हो तो तुरंत अपने विद्यालय से सुधार करवाएं।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 Download Kaise Kare?

यदि आप मैट्रिक (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2027 के विद्यार्थी हैं, तो अब अपना Dummy Registration Card खुद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड ने Student Login का विकल्प दिया है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड के intermediate.biharboardonline.com या biharboardonline.org पोर्टल पर जाएं।
  • स्टेप 2: यहां Click Here to Download Dummy Registration Card (Student Login) लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब College Code / School Code दर्ज करें।
  • स्टेप 4: यहां अपना Student Name दर्ज करें।
  • स्टेप 5: Father’s Name दर्ज करें।
  • स्टेप 6: अब अपनी Date of Birth चुनें।
  • स्टेप 7: स्क्रीन पर दिए गए गणितीय प्रश्न (Captcha) का सही उत्तर दर्ज करें।
  • स्टेप 8: इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9: अब आपका Bihar Board Dummy Registration Card 2027 स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
Bihar Board 12th Dummy Registration card 2027 Download Windows
Bihar Board 12th Dummy Registration card 2027 Download Windows

Dummy Registration Card डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?

ऑनलाइन डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को College/School Code, Faculty, Student Name, Father’s Name, Date of Birth तथा स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करना होगा। सभी जानकारी सही भरने के बाद ही कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े: Bihar Board 11th OFSS Spot Admission 2026

Bihar Board Dummy Registration Card 2027: Important Dates

कार्यतिथि
Dummy Registration Card जारी25 जुलाई 2026
त्रुटि सुधार प्रारंभ25 जुलाई 2026
त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि14 अगस्त 2026

Bihar Board Dummy Registration Card 2027: Important Links

विवरणलिंक
Inter Dummy Registration Card Download LinkClick Here 
Matric Dummy Registration Card PortalClick Here 
Bihar Board Exam Date 2027Read Now 
Official WebsiteClick Here 
Join WhatsApp ChannelJoin Now
Join Telegram ChannelJoin Now 

Bihar Board Dummy Registration Card 2027 में सुधार के बाद क्या होगा?

Dummy Registration Card में सुधार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक बार फिर से Final Registration Card जारी किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जाएगा।

बिहार बोर्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप Hindi Navjagran के Education सेक्शन पर जा सकते है।

Frequently Asked Questions

बिहार बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 तक त्रुटी सुधार के लिए समय निर्धारक किया है।
https://biharboardonline.org
https://intermediate.biharboardonline.com
छात्र के नाम की स्पेलिंग, माता एवं पिता के नाम की स्पेलिंग, फोटो, जन्मतिथि, लिंग, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, चयनित विषय
Last Updated: 29 जुलाई 2026, 8:23 अपराह्न IST
SY

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion

  • BB
    Bihar Board OFSS Spot Admission 2026: 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, स्पॉट एडमिशन शुरू, जानिए पूरा डिटेल्स – Hindi Navjagran 29 जुलाई 2026

    […] यह भी पढ़े: Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027 […]