Home/Education/Bihar Board Exam Date 2027: जाने इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2027 टाइम टेबल, PDF Link
Education

Bihar Board Exam Date 2027: जाने इंटर, मैट्रिक परीक्षा 2027 टाइम टेबल, PDF Link

Bihar Board Exam Date 2027 अभी तक आधिकारिक रूप से, बिहार बोर्ड (BSEB) ने जारी नहीं किया है। हालांकि अनुमान है कि इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है। वहीं 15 या 16 फरवरी 2027 से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने की संभावना है। पूरी जानकारी इस आर्टिकल में पढ़ें।

SY
Subhash Yadav
29 जुलाई 2026, 8:20 अपराह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 के 01 फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना।
  • मैट्रिक परीक्षा 2027 इंटर परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 या 16 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है।
Bihar Board Exam Date 2027
Bihar Board Exam Date 2027

Bihar Board Exam Date 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के Time Table का इंतज़ार लाखों छात्र कर रहें है। बोर्ड ने अभी आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया है। लेकिन पिछले कई वर्षों के परीक्षा पैटर्न, 2027 के कैलेंडर और फरवरी माह की संभावित छुट्टियों का विश्लेषण करने पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार इंटर की परीक्षा 1 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है। वहीं इंटर परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 या 16 फरवरी 2027 से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने की संभावना है। हालांकि, यह केवल अनुमान है, अंतिम निर्णय बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के बाद ही स्पष्ट होगा।

Bihar Board Exam Date 2027 (Time Table): Highlights

बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नामइंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027
परीक्ष तिथि 

अनुमानित 

  • इंटर परीक्षा: 1 फरवरी 2027 से
  • मैट्रिक परीक्षा: 15 या 16 फरवरी 2027 से
परीक्षा तिथि PDFजल्द जारी होगा
आधिकारिक वेबसाइटClick Here 

Bihar Board Exam Date 2027: कब से शुरू होगी इंटर परीक्षा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अभी तक वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। लेकिन पिछले कई वर्षों के परीक्षा कैलेंडर, फरवरी 2027 के कैलेंडर और बोर्ड के परीक्षा आयोजन के पैटर्न का विश्लेषण करने पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी 2027 (सोमवार) से शुरू हो सकती है।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में 1 फरवरी को अवकाश या अन्य कारणों के चलते इंटर की परीक्षा 2 फरवरी या उसके बाद शुरू हुई थी। लेकिन वर्ष 2027 में 1 फरवरी सोमवार पड़ रहा है, इसलिए बोर्ड के पास परीक्षा शुरू करने के लिए पहला ही कार्य दिवस उपलब्ध रहेगा। यही कारण है कि इस बार परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के बाद ही स्पष्ट होगा।

पिछले 5 वर्षों में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा कब शुरू हुई?

यहां दिये गए तालिका में देख सकते है पिछले 5 वर्षों का मैट्रिक और इंटर परीक्षा कब से शुरू हुई।

वर्षइंटर परीक्षा प्रारंभमैट्रिक परीक्षा प्रारंभ
202602 फरवरी17 फरवरी
202501 फरवरी17 फरवरी
202401 फरवरी15 फरवरी
202301 फरवरी14 फरवरी
202201 फरवरी17 फरवरी

Bihar Board Matric Exam 2027 कब से शुरू हो सकती है?

यदि इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी 2027 से शुरू होकर लगभग दो सप्ताह तक आयोजित होती है, तो उसके समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का आयोजन करता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी या 16 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है। क्योंकि इसमें 15 फरवरी को भी (सोमवार) है इस लिए ये दिन भी समिति के लिए चयन करना उचित रहेगा। हालांकि यह केवल संभावित कार्यक्रम है और अंतिम परीक्षा तिथि बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल में ही तय होगी।

2027 के कैलेंडर से क्या मिलते हैं संकेत?

फरवरी 2027 के कैलेंडर पर नजर डालें तो 1 फरवरी को सोमवार है, जिससे परीक्षा शुरू करने में किसी प्रकार की साप्ताहिक छुट्टी की बाधा नहीं है। वहीं परीक्षा के दौरान केवल एक रविवार और  वसंत पंचमी का अवकाश पड़ेगा उसके बाद मैट्रिक परीक्षा शुरू की जा सकती है। इसी लिए यह संभावना है कि बिहार बोर्ड इन्हीं तिथियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार करे, ताकि शेष दिनों में परीक्षा बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरी कराई जा सके।

नोट: यह लेख पिछले वर्षों के परीक्षा पैटर्न, बिहार बोर्ड की कार्यप्रणाली और वर्ष 2027 के कैलेंडर के विश्लेषण पर आधारित है। बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद वास्तविक तिथियों में बदलाव संभव है।

Bihar Board Exam Date 2027 कब जारी हो सकता है?

यदि बिहार बोर्ड पिछले वर्षों की तरह अपने निर्धारित परीक्षा कैलेंडर का पालन करता है, तो Bihar Board Inter Exam Date 2027 तथा Bihar Board Matric Exam Date 2027 का आधिकारिक टाइम टेबल दिसंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। पिछले कई वर्षों से बोर्ड दिसंबर में परीक्षा कार्यक्रम जारी करता रहा है, जबकि इंटर की परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह और मैट्रिक की परीक्षाएं फरवरी के मध्य से आयोजित की जाती रही हैं।

यह भी पढ़े: Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2027 जारी, यहां जानें डाउनलोड और सुधार की पूरी प्रक्रिया।

Bihar Board 2027 Exam Date: संभावित परीक्षा शेड्यूल

परीक्षासंभावित तिथि
इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ01 फरवरी 2027
इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त12 या 13 फरवरी 2027
मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ15 या 16 फरवरी 2027
मैट्रिक परीक्षा समाप्त24 या 25 फरवरी 2027
संभावित रिजल्टमार्च 2027

छात्र अभी से क्या तैयारी करें?

चूंकि बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 में अब लगभग छह महीने का समय बचा है, इसलिए विद्यार्थियों को आधिकारिक टाइम टेबल का इंतजार करने के बजाय अपनी तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए। बिहार बोर्ड हर वर्ष फरवरी में परीक्षा आयोजित करने की परंपरा का पालन करता है। ऐसे में समय पर सिलेबस पूरा करना, मॉडल पेपर हल करना, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना और नियमित रिवीजन करना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट अपडेट

बिहार बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट Bihar School Examination Board है, जहाँ से आप सभी लेटेस्ट जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा छात्र सेवाओं और ऑनलाइन आवेदन के लिए BSEB Online Portal का उपयोग किया जाता है। आप आप ए जरूरत के अनुसार या नियत यहां विजिट कर सकते है।

निष्कर्ष

मैने इस आर्मेंटिकल में आपको बताया है कि वर्ष 2027 के कैलेंडर, पिछले कई वर्षों के परीक्षा पैटर्न और बिहार बोर्ड की कार्यप्रणाली का विश्लेषण करने पर यह संभावना बनती है कि इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा 01 फरवरी 2027 से तथा मैट्रिक परीक्षा 15 या 16 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है। हालांकि यह केवल संभावित विश्लेषण है। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आधिकारिक टाइम टेबल जारी होने के बाद ही मान्य होगा।

Frequently Asked Questions

 पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर 01 फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है। हालांकि अंतिम तिथि बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल में ही तय होगी।
 इंटर परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 या 16 फरवरी 2027 से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बिहार बोर्ड के द्वारा दिसम्बर 2026 में टाइम टेबल जारी होने की संभावना है।
हां, हो सकता है! अभी यह अनुमानित तिथि पिछले वर्षों के परीक्षा पैटर्न और 2027 के कैलेंडर के विश्लेषण पर आधारित जारी किया गया है। अंतिम निर्णय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम में ही होगा। 
Last Updated: 29 जुलाई 2026, 10:35 अपराह्न IST
SY

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion