Home/Education/RRB Group D Admit Card 2026 जारी! यहाँ से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें जरूरी एग्जाम गाइडलाइन्स
Education

RRB Group D Admit Card 2026 जारी! यहाँ से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें जरूरी एग्जाम गाइडलाइन्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक चलेगी। बिना किसी परेशानी के अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र के सख्त आधार बायोमेट्रिक नियमों को समझने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
8 अगस्त 2026, 10:37 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
RRB Group D Admit Card 2026
RRB Group D Admit Card 2026

RRB Group D Admit Card 2026 Download: जिन उम्मीदवारों ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन दिया था, उनका परीक्षा पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार 3, 6, 9, 17, 21 और 25 अगस्त 2026 आयोजित हो रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (Level 1) परीक्षा 2026 के लिए Admit Card और Exam City Intimation Slip आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है। आप आप ए शेड्यूल अनुसार परीक्षा से 4 दिन पहले अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपना रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, परीक्षा की तारीखें क्या हैं और एग्जाम सेंटर पर आपको किन बातों का खास ख्याल रखना है ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Group D Admit Card 2026: Overview

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी 
भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामग्रुप डी (Level 1 Posts)
परीक्षा का प्रकारकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Phase 1)
RRB Group D परीक्षा तारीखें3, 6, 9, 17, 21 और 25 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड स्टेटसजारी (Exam से 4 दिन पहले डाउनलोड करें)
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in (एवं क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स)

RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें?

रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार, आपकी परीक्षा जिस भी तारीख को है (जैसे अगर आपकी परीक्षा 17 अगस्त को है), तो आपका ओरिजिनल Admit Card परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, एग्जाम सिटी और डेट (Exam City Slip) को आप अभी लॉगइन करके चेक कर सकते हैं ताकि आप अपने सफर का इंतजाम पहले से कर सकें।

How to Download RRB Group D Admit Card 2026: स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  1. सबसे पहले rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको “RRB Group D (Level 1) CBT Admit Card 2026” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक लॉगइन विंडो खुलेगी। यहाँ अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर ‘Submit‘ या ‘Login‘ बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।

जरूरी सलाह: परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए इसका एक साफ (Clear) प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

RRB Group D 2026 Exam Center Guidelines: इन नियमों का ध्यान अवश्य रखें

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाओं में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर काफी सख्ती रहती है। परीक्षा के दिन किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए इन गाइडलाइन्स को गांठ बांध लें:

  • Aadhaar Biometric Verification (अनिवार्य): रेलवे ग्रुप डी परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय उम्मीदवारों का आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Aadhaar Biometric) किया जाएगा। इसलिए अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
  • वैध फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड के अलावा आप अपने साथ एक और वैलिड आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस रख सकते हैं। पहचान पत्र की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी, ओरिजिनल ही ले जाएं।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: अपने साथ कम से कम दो हालिया पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ जरूर रखें, जो आपने फॉर्म भरते समय इस्तेमाल की थी।
  • रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान रखें: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही सेंटर पहुंचें। गेट बंद होने के समय (Gate Closing Time) के बाद किसी भी कीमत पर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, कोई भी गहने या धातु की चीजें परीक्षा हॉल के अंदर ले जाना सख्त मना है।

RRB Group D Exam Pattern 2026

अंतिम समय में रिवीजन के लिए एग्जाम पैटर्न को एक बार फिर समझ लें। यह परीक्षा कुल 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की होगी, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे:

  • जनरल साइंस (General Science): 25 सवाल
  • मैथमेटिक्स (Mathematics): 25 सवाल
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 सवाल
  • जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स: 20 सवाल
  • नेगेटिव मार्किंग: ध्यान रहे कि परीक्षा में 1/3 (One-Third) की नेगेटिव मार्किंग है। इसलिए केवल उन्हीं सवालों के जवाब दें, जिनपर आपको पूरा भरोसा हो।

Important Links

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के सभी जरूरी डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:

Also Read 

Disclaimer: यह जानकारी केवल उम्मीदवारों की मदद के लिए है। परीक्षा से जुड़े किसी भी अंतिम फैसले या बदलाव के लिए केवल भारतीय रेलवे (Indian Railways) की आधिकारिक वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी को ही सही मानें।

Frequently Asked Questions

रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार, उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख से ठीक 4 दिन पहले अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, एग्जाम सिटी और परीक्षा की तारीख (City Slip) को आप पहले ही चेक कर सकते हैं।
हाँ, बिल्कुल। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में एंट्री के समय उम्मीदवारों का 'आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन' (Aadhaar Biometric Verification) किया जाता है। इसलिए आपको अपना असली आधार कार्ड साथ लेकर जाना बेहद जरूरी है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो क्षेत्रीय RRB वेबसाइट के लॉगइन पेज पर जाएँ। वहाँ आपको "Forgot Registration Number" का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप अपना नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल नंबर डालकर इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion