Home/Education/NEET UG Counselling Schedule 2026 जारी! AIQ और स्टेट कोटा का पूरा टाइम-टेबल mcc.nic.in पर देखें, 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरु
Education

NEET UG Counselling Schedule 2026 जारी! AIQ और स्टेट कोटा का पूरा टाइम-टेबल mcc.nic.in पर देखें, 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरु

NEET UG Counselling Schedule 2026: नीट यूजी पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है।…

Subhash Yadav
Subhash Yadav
1 अगस्त 2026, 9:24 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
NEET UG Counselling Schedule 2026
NEET UG Counselling Schedule 2026 जारी! AIQ और स्टेट कोटा का पूरा टाइम-टेबल mcc.nic.in पर देखें, 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरु

NEET UG Counselling Schedule 2026: नीट यूजी पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। ऑल इंडिया कोटा (15% AIQ) के लिए पहले राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू होने जा रहा है। लाखों छात्र इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

अगर आपने भी दिया था नीट यूजी परीक्षा और इस साल एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) या बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां, नए नियम और जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची इस आर्टिकल में नीचे दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

NEET UG Counselling Schedule 2026 (Overview)

परीक्षा का नामNEET UG 2026
काउंसलिंग संस्थाMedical Counselling Committee (MCC)
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन शुरूAugust 5, 2026
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेटAugust 12, 2026
Choice Filling WindowAugust 6 to August 13, 2026
Round 1 Result DateAugust 17, 2026
Official Websitemcc.nic.in

NEET UG Counselling Schedule 2026: राउंड 1 की महत्वपूर्ण तारीखें

सभी छात्र निर्धारित समय-सीमा (Deadline) के फिर अपना ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन जरूर करवाले, इसके यहां पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है:

प्रक्रियातिथि / समय
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन (Verification)4 अगस्त 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)
चॉइस फिलिंग (विकल्प भरना)6 अगस्त से 13 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग सुविधा12 अगस्त (शाम 4:00 बजे) से 13 अगस्त 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)
सीट आवंटन प्रक्रिया (Processing)13 अगस्त से 16 अगस्त 2026
राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम (Result)17 अगस्त 2026
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग18 अगस्त से 22 अगस्त 2026

AIQ और स्टेट कोटा काउंसलिंग में क्या अंतर है?

छात्रों को शुरुआती दौर में अक्सर ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा को लेकर भ्रम रहता है, वो समाज नहीं आते है कि ये दोनों क्या है। इसे इस तरह समझें:

  • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): इसकी काउंसलिंग सीधे MCC द्वारा करवाई जाती है। इसके तहत देश के किसी भी राज्य के छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स (AIIMS), जिपमेर (JIPMER) और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15% सीटों पर प्रवेश पा सकते हैं।
  • 85% स्टेट कोटा: इसकी काउंसलिंग संबंधित राज्यों की स्थानीय अथॉरिटी द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें केवल उसी राज्य के मूल निवासी (Domicile) छात्र भाग ले सकते हैं। स्टेट कोटा काउंसलिंग का शेड्यूल भी राज्यों द्वारा जल्द ही अलग से अपनी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

NEET UG Counselling 2026 के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। आप खुद से भी फॉर्म भर सकते है, भरते समय छात्र इन स्टेप्स का पालन करें:

  • Step 1: सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर दिए गए ‘UG Medical Counselling‘ का लिंक दिया होगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब ‘New Candidate Registration‘ के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4: यहां अपना नीट यूजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई अन्य डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 5: इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें।
  • Step 6: अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों को सलेक्ट करे, जो सबसे अधिक पसंद वो उसे पहले क्रम (Choice Filling) में भरें और अंतिम तिथि से पहले लॉक कर दें।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

अभी से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखे, सीट अलॉट होने के बाद वेरिफिकेशन के लिए मांगा जाएगा:

  • नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी 2026 का स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो नीट परीक्षा के फॉर्म में लगाई थी)
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर (रिजल्ट के बाद ऑनलाइन डाउनलोड होगा)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
NEET UG Counselling Round Wise Schedule 2026Download PDF
MCC PortalVisit Now
Navjagran Official WebsiteVisit Now

MCC NEET UG counselling 2026 official notification 

Recent Articles 

Frequently Asked Questions

पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी। अंतिम तिथि 12 अगस्त है।
नीट ऑल इंडिया कोटा MCC का आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है। यही कर जाकर ही अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
नहीं, 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित सभी राज्यों की अपनी आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट्स है, उन पर आयोजित की जाएगी।
Last Updated: 1 अगस्त 2026, 9:26 अपराह्न IST
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion