Bihar DElEd Admission Documents List 2026: काउंसलिंग और एडमिशन में लगेंगे ये जरूरी दस्तावेज, अभी से कर लें तैयार!
बिहार डीएलएड सत्र 2026-28 काउंसलिंग 10 अगस्त से 18 अगस्त तक होगी। कॉलेज अलॉटमेंट के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय रिजेक्शन से बचने के लिए अभी से तैयार कर लें ये 12 जरूरी दस्तावेज। देखें पूरी लिस्ट और नियम।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा Bihar DElEd Counselling Online Apply 2026 शुरू कर दिया गया है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन (Choice Filling) की प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त 2026 कर दी गई है। इसके बाद 20 अगस्त 2026 को First Merit List जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि काउंसलिंग और एडमिशन के समय कौन-कौन से Documents लगेंगे। इस आर्टिकल में हम सभी जरूरी Documents की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें अभ्यर्थी अभी से तैयार करके रखें, ताकि एडमिशन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
Bihar DElEd Admission Documents List 2026: Overview
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| सत्र | 2026-28 |
| काउंसलिंग/अलॉटमेंट | 10 अगस्त से 18 अगस्त 2026 |
| दस्तावेज वेरिफिकेशन | सीट अलॉटमेंट के बाद |
| आधिकारिक वेबसाइट | bsebdeled.com |
Bihar DElEd Admission Important Documents List 2026: इन 12 दस्तावेजों को तैयार रखें
किसी भी DIET/PTEC (सरकारी) या प्राइवेट कॉलेज में अलॉटमेंट के बाद, नामांकन के समय वेरिफिकेशन के लिए मूल दस्तावेज (Originals) और उनकी दो सेट स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी तैयार रखें:
- Bihar DElEd Rank Card/Scorecard 2026: (BSEB द्वारा जारी)
- काउंसलिंग फॉर्म (CAF Printout): 10-18 अगस्त का ऑनलाइन फॉर्म।
- सीट अलॉटमेंट/इंटिमेशन लेटर: कॉलेज अलॉटमेंट के बाद।
- 10वीं/12वीं अंक पत्र (Marksheet) और मूल प्रमाण पत्र: (12वीं में 50% सामान्य, 45% आरक्षित वर्ग के लिए)।
- CLC / SLC (School/College Leaving Certificate): मूल प्रति।
- Migration Certificate: (यदि 12वीं अन्य बोर्ड से की हो)।
- जाति प्रमाण पत्र: (SC, ST, BC, EBC के लिए – करंट ईयर)।
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate): बिहार निवासी प्रमाण।
- EWS प्रमाण पत्र: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए।
- फोटो पहचान पत्र: (आधार/पैन/वोटर आईडी)।
- पासपोर्ट साइज फोटो: (5-6 प्रतियां, एंट्रेंस एग्जाम वाली)।
- विशेष कोटा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): (PwD/SMQ)
नोट: इन सभी दस्तावेजों को एक फाइल में व्यवस्थित करें, जो प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाएगा।
काउंसलिंग में सरकारी कॉलेज को प्राथमिकता दें। यदि आप प्राइवेट कॉलेज देख रहे हैं, तो Bihar DElEd Private College List 2026 चेक करें। अपने जिले के मान्यता प्राप्त कॉलेज चुनें। सरकारी कॉलेज के लिए Bihar DElEd Cut Off 2026 चेक कर सुरक्षित स्कोर का अनुमान लगाएं।
Also read: Bihar DElEd 1st Merit List 2026 PDF Download Link: बिहार डीएलएड प्रथम चयन सूची यहाँ से चेक करें
Also Read: Bihar STET 2026 Online Form: Notification, Eligibility, and Exam Pattern
Frequently Asked Questions

Subhash Yadav
Founder & Chief-Editor
Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.
Comments
Join the discussion
[…] Check Here […]