Home/Education/NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip Out Today: यहाँ से डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची, डायरेक्ट लिंक
Education

NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip Out Today: यहाँ से डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची, डायरेक्ट लिंक

NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म, NBEMS ने City Intimation Slip आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दी है। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें। पूरी जानकारी और डायरेक्ट लिंक के लिए आर्टिकल पढ़ें।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
11 अगस्त 2026, 1:39 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip Out
NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip Out Today: यहाँ से डाउनलोड करें परीक्षा शहर की पर्ची, डायरेक्ट लिंक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 11 अगस्त 2026 को NEET PG 2026 परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। यदि आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब आप NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है।

NEET PG 2026 Exam City Intimation Slip: Overview

Exam NameNational Eligibility cum Entrance Test – Post Graduate (NEET PG 2026)
Conducting BodyNational Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS)
Article TopicNEET PG Exam City Intimation Slip
City Slip Release Date11 August 2026
Admit Card Release Date27 August 2026
NEET PG Exam Date30 August 2026
Mode of ExamComputer Based Test (CBT – Online)
Official Websitenbe.edu.in /
natboard.edu.in

NEET PG 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide)

अगर आप अपना परीक्षा शहर चेक करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
  • Step 1: वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर विजिट करें।
  • Step 2: परीक्षा का चुनाव करें: होमपेज पर दिख रहे ‘NEET-PG 2026‘ के टैब पर क्लिक करें।
  • Step 3: लॉगिन करें: अब ‘Application Login‘ वाले विकल्प को चुनें।
  • Step 4: डिटेल्स भरें: अपना User ID और Password दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: चेक और डाउनलोड करें: आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी City Intimation Slip आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

नोट: यदि आप Neet PG 2026 Admit Card Download करने की तरीका और परीक्षा दिन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे जानना चाहते हैं तो इसे पढ़े।

सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या फर्क है?

अक्सर उम्मीदवार इस City Intimation Slip को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन दोनों अलग होता है और बड़ा अंतर है:

  • सिटी इंटीमेशन स्लिप: इससे केवल यह पता चलता है कि आपकी परीक्षा किस शहर (City) में होगी। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उम्मीदवार पहले से ही अपनी बस, ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक कर सकें। इसमें Exam Centre Address का नाम नहीं होता।
  • एडमिट कार्ड: यह आपका असली प्रवेश पत्र होता है जो 27 अगस्त 2026 को जारी होगा। इसमें आपके परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के नियम लिखे होंगे। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

NEET PG 2026: इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ बदला हुआ है?

इस साल परीक्षा में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिन्हें जानना जरूरी है, परीक्षा से पहले इसे जरूर जान ले:

  • कुल प्रश्न: परीक्षा में अब 200 की जगह केवल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  • टाइम-लॉक्ड सेक्शन: पूरे पेपर को 5 अलग-अलग सेक्शन्स में बांटा गया है।
  • समय सीमा: हर सेक्शन को हल करने के लिए 42 मिनट का समय मिलेगा। एक बार एक सेक्शन का समय खत्म होने पर आप दोबारा उस सेक्शन के प्रश्नों को नहीं देख पाएंगे।

निष्कर्ष

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को होने वाली है। ऐसे में आज जारी होने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप आपकी यात्रा की प्लानिंग के लिए बेहद जरूरी है। आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें। परीक्षाओं से जुड़े ऐसे ही ताजा अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

Recent Posts

Frequently Asked Questions

पीजी परीक्षा का फाइनल एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
हाँ, NBEMS उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी परीक्षा शहर की जानकारी भेजता है।
नहीं, NBEMS द्वारा एक बार परीक्षा शहर आवंटित किए जाने के बाद इसमें बदलाव का कोई विकल्प नहीं मिलता है।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion