Home/Education/BSEB 10th-12th Original Registration Card 2027: आज जारी होगा बिहार बोर्ड फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड, जाने कैसे मिलेगा?
Education

BSEB 10th-12th Original Registration Card 2027: आज जारी होगा बिहार बोर्ड फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड, जाने कैसे मिलेगा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए Orignal Registration Card जल्द ही जारी होने वाला है। डमी कार्ड में सुधार के बाद अब छात्र अपने स्कूल से या ऑनलाइन माध्यम से Bihar Board Final Registration Card 2027 प्राप्त कर सकते हैं। पढ़े...

Subhash Yadav
Subhash Yadav
20 अगस्त 2026, 8:06 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar Board 10th-12th Original Registration Card 2027
Bihar Board 10th-12th Original Registration Card 2027

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक (10th) और इंटर (12th) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। सुधार की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ सभी छात्र BSEB 10th-12th Original Registration Card 2027 का इंतजार कर रहे हैं। बिना ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड के कोई भी छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएगा। इस लेख में हमने फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक और पूरी प्रक्रिया साझा की है।

BSEB 10th-12th Original Registration Card 2027: Overview

Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Exam NameMatric (10th) & Inter (12th) Annual Exam 2027
Document TypeBihar Board Original Registration Card 2027
Release DateAugust / September 2026 (Expected)
StatusAvailable Soon
Official Websitebiharboardonline.bihar.gov.in

डमी और ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में क्या अंतर है?

बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड इस लिए जारी करता है ताकि आगे चलकर भविष्य में छात्रों को कुछ दिक्कत न हो, इस लिए डमी कार्ड जारी कर उसमें हुए गलतियों को सुधारते का मौका देता है। डमी के सुधार के बाद ही ओरिजिनल कार्ड जारी किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BSEB 10th-12th Original Registration Card 2027 कब आएगा?

बिहार बोर्ड के नियमानुसार, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की तिथि (14 अगस्त 2026) समाप्त होने के बाद बोर्ड सभी डेटा को अपडेट करता है।इसके ठीक बाद BSEB Final Registration Card 2027 जारी किया जाता है। अनुमान है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य Download कर हस्ताक्षर और स्टैंप लगाकर छात्रों में वितरण करेंगे।

Bihar Board Original Registration Card 2027 PDF Download कैसे करें?

फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड पर स्कूल के प्रधानाचार्य का मोहर और सिग्नेचर जरूरी है, इसलिए लिए स्कूल खुद स्कूल Login ID से डाउनलोड कर छात्रों को आवंटित करेंगे, लेकिन अगर बोर्ड द्वारा Student Login पर भी जारी किया जाता है तो छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Registration Card Download कर सकते हैं:

  • Step 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
  • Step 2: होमपेज पर “Download Original Registration Card 2027 (Student Login)” के लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना स्कूल/कॉलेज कोड, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • Step 4: सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: आपका ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे PDF में डाउनलोड कर लें।

स्कूल और कॉलेज से कैसे मिलेगा ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड?

यदि छात्र रजिस्ट्रेशन कार्ड को खुद वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं तो उस पर केवल छात्र की जानकारी होता है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को अपने स्कूल या कॉलेज जाना होगा। वहाँ के प्रधानाध्यापक (Principal) अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से इसे डाउनलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर एवं मोहर (Signature & Stamp) लगाकर छात्रों को सौंपेंगे। केवल मोहर लगा हुआ रजिस्ट्रेशन कार्ड ही हर जगह मान्य होगा।

Bihar Board Registration Card 2027 10th, 12th में क्या जानकारी चेक करनी है?

ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलने के बाद छात्रों को नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए:

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग और जाति
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • चयनित विषय

नोट: फ़ाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने की संभावना बहुत कम या ना के बराबर होती है, लेकिन ऐसा हुआ तो तुरंत प्रधानाचार्य को बताए और अगर आपने पहले त्रुटि सुधार करवाया था तो उसका सुधार वाला कॉपी भी दिखाए।

Important Links

BSEB 10th Original Registration Card 2027Click Here
BSEB 12th Original Registration Card 2027Click Here
Navjagran Official Website Visit Now 

Bihar Board All Important Posts

Frequently Asked Questions

डमी कार्ड सुधार की तिथि समाप्त होने के बाद, बिहार बोर्ड अगस्त के अंत या सितंबर 2026 में ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर सकता है।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर Student Login के माध्यम से अपना स्कूल कोड, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नहीं, ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी होने के बाद ऑनलाइन सुधार नहीं होता है, इसके लिए छात्रों को बोर्ड ऑफिस (BSEB) से संपर्क करना पड़ता है।
स्कूल से रजिस्ट्रेशन कार्ड लेते समय यह सुनिश्चित करें कि उस पर प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर और स्कूल की गोल मोहर लगी हो।
नहीं, बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2027 का मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड का होना अनिवार्य है।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion

  • A
    Aafreen 21 अगस्त 2026

    Mujhe chhatravritti dene ki kripa Karen

  • A
    Aafreen 21 अगस्त 2026

    Mujhe chhatravriti dene ki kripa Karen