Home/Education/BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया मार्कशीट, आज से वितरण शुरू!
Education

BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया मार्कशीट, आज से वितरण शुरू!

BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों के लिए अंक पत्र (Marksheet) वितरण को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की…

Subhash Yadav
Subhash Yadav
7 अगस्त 2026, 2:46 अपराह्न
Add as a preferred source on Google
BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया मार्कशीट, आज से वितरण शुरू!
BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया मार्कशीट, आज से वितरण शुरू!

BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों के लिए अंक पत्र (Marksheet) वितरण को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार 07 अगस्त 2026 से Marksheet (अंक पत्र), Provisional cum Migration Certificate, C.T.R. तथा स्क्रूटनी के बाद संशोधित अंक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय में उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब संबंधित +2 विद्यालय एवं महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के दस्तावेज DEO कार्यालय से प्राप्त करेंगे और सभी को वितरण करेंगे। अगर आपने भी स्कूटी के लिए आवेदन किया था या फिर इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठे थे तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। अब अपने स्कूल से जाकर अपना डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकते है।

BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026 Latest Update

बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इंटर विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज अब वितरण के लिए उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को सीधे DEO कार्यालय नहीं जाना है, बल्कि अपने विद्यालय या महाविद्यालय से संपर्क करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Latest Update: 07 अगस्त 2026 से इंटर विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के Marksheet, Provisional cum Migration Certificate, C.T.R. एवं संशोधित अंक पत्र DEO कार्यालय में उपलब्ध हैं।

किन दस्तावेजों का होगा वितरण?

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • Inter Special/Compartmental Exam 2026 Marksheet
  • Provisional cum Migration Certificate
  • C.T.R.
  • Scrutiny के बाद संशोधित Marksheet (यदि लागू हो)

स्कूल एवं कॉलेजों के लिए क्या निर्देश दिए गए हैं?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी +2 विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थान के विद्यार्थियों के अंक पत्र एवं अन्य दस्तावेज संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय से प्राप्त करें। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच दस्तावेजों का वितरण किया जाएगा।

विद्यार्थियों को क्या करना होगा?

यदि आपने BSEB Inter Special/Compartmental Examination 2026 पास किया है, तो आपको सीधे DEO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने +2 विद्यालय या महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। आपका विद्यालय DEO कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद आपको Marksheet एवं अन्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा।

यह सूचना किन विद्यार्थियों के लिए है?

  • इंटर विशेष परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थी
  • इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थी
  • स्क्रूटनी के बाद संशोधित अंक पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

BSEB Inter Special/Compartmental Marksheet 2026: Important Highlights

विवरणजानकारी
बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षाइंटर विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026
दस्तावेज उपलब्ध07 अगस्त 2026 से
उपलब्ध स्थानजिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय
विद्यार्थियों को कहाँ मिलेगा?अपने +2 विद्यालय / महाविद्यालय से
उपलब्ध दस्तावेजMarksheet, Provisional cum Migration Certificate, C.T.R. एवं संशोधित अंक पत्र

निष्कर्ष

बिहार बोर्ड ने इंटर विशेष/कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों के लिए अंक पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी आवश्यक दस्तावेज 07 अगस्त 2026 से DEO कार्यालय में उपलब्ध हैं। अब संबंधित विद्यालय एवं महाविद्यालय इन्हें प्राप्त कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। इसलिए विद्यार्थी अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी लें।

नोट: दस्तावेज प्राप्त करने से पहले अपने विद्यालय/महाविद्यालय से वितरण की तिथि एवं समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़े:

Last Updated: 7 अगस्त 2026, 3:03 अपराह्न IST
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion