Home/Education/PM YASASVI Scholarship Eligibility 2026: कौन-कौन भर सकता है फॉर्म? जानिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता नियम!
Education

PM YASASVI Scholarship Eligibility 2026: कौन-कौन भर सकता है फॉर्म? जानिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता नियम!

केंद्र सरकार की PM YASASVI Scholarship Yojana 2026 के तहत OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं की पढ़ाई के लिए ₹75,000 से लेकर ₹1,25,000 तक की सालाना छात्रवृत्ति मिल रही है। जानिए इस योजना की पात्रता (Eligibility), जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें। आखिरी तारीख (31 अक्टूबर 2026) से पहले ऐसे करें अप्लाई।

Subhash Yadav
Subhash Yadav
3 अगस्त 2026, 7:05 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google

Key Highlights

  • पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जारी।
  • आवेदन केवल OBC, EBC और DNT के छात्र कर सकते हैं।
  • पारिवारिक सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को ₹75,000 सालाना मिलेंगे।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को ₹1,25,000 सालाना मिलेंगे।
  • आवेदन ऑनलाइन पोर्टल scholarships.gov.in व yashasvi.aicte.gov.in पर कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
PM Yashasvi Scholarship Eligibility 2026
PM YASASVI Scholarship Eligibility 2026: कौन-कौन भर सकता है फॉर्म? जानिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता नियम!

PM YASASVI Scholarship Eligibility 2026: प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले OBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्रों को भारत सरकार हर साल ₹75,000 से ₹1.25 लाख रुपए तक की बड़ी स्कॉलरशिप दी जा रही है। यह योजना उन सभी होनहार छात्रों के लिए है, जो पढ़ने में एक्सीलेंट हैं। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो जानिए इसके लिए क्या है पात्रता नियम और जरूरी डाक्यूमेंट्स क्या हैं।

PM YASASVI Scholarship Scheme 2026: Overview

InformationDetails
योजना का नामPM YASASVI Scholarship Yojana
किसके द्वाराकेंद्र सरकार (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय)
लाभार्थिकक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी को
स्कॉलरशिप राशि₹75,000 से ₹1,25,000 तक सालाना
आवेदनऑनलाइन 
पात्र श्रेणीअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC), और विअधिसूचित, खानाबदोश जनजातियाँ (DNT)।
आय सीमापरिवार की कुल वार्षिक आय ₹2,50,000 से कम होनी चाहिए।
चयन प्रक्रियापिछली कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट
आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

PM Yashasvi Scholarship 2026 Kon Kon Bhar Sakta Hai? (पात्रता मापदंड)

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित  पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
  • राष्ट्रीयता: आवेदक करने वाला छात्र अनिवार्य रूप से भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • जाति/वर्ग: छात्र OBC, EBC, या DNT (Nomadic and Semi-Nomadic Tribes) कैटेगरी से संबंध रखता हो।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9वीं या कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पारिवारिक आय: छात्र के माता-पिता या अभिभावक की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

PM YASASVI Scholarship Benefits 2026: कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के और इससे ऊपर की उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अलग-अलग अनुदान राशि दी जाती है।

  • कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए: प्रति वर्ष ₹75,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए: प्रति वर्ष ₹1,25,000 तक की वित्तीय सहायता लाभ।
  • कॉलेज/उच्च शिक्षा के लिए: हॉस्टल फीस, किताबें (₹5,000), और लैपटॉप/कंप्यूटर खरीदने के लिए ₹45,000 तक का अलग फंड (नियमों के अनुसार) दी जाती है।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बैंक खाता विवरण (Bank Account Details जो आधार से लिंक हो)
  • आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य)
  • जाती प्रमाण पत्र (Cast Certificate)
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाता
  • आवेदक का फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी, आदि

PM Yashasvi Scholarship 2026: Important Date

आवेदन शुरू होने की तिथि1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
आवेदन का संस्थान सत्यापन (Verification) की अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
छात्रवृत्ति जारी होने की तिथिदिसम्बर 2026 (अनुमानित)

PM Yashasvi Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?

PM Yashasvi Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप बाय स्टेप आसान प्रोसेस यहां दिया गया है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) scholarships.gov.in या Yashasvi Portal पर जाएं।
  • स्टेप 2:New Registration‘ पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद Login ID और Password मिलने के बाद, पोर्टल पर Sign-in  करें।
  • स्टेप 4: अब ‘PM YASASVI Scholarship Form‘ चुनें।
  • स्टेप 5: सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

Important links

Description Links 
OTR RegistrationClick Here 
NSP Official PortelClick Here 
Navjagran Home PageClick Here 

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना पढ़ने में तेज और होनहार छात्रों को बड़ी अवसर दे रही है। पिछले कई वर्षों में लाखों छात्रों ने इसका लाभ उठाया है और अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की है। आप भी इसका लाभ उठाने के लिए समय रहते फॉर्म जरूर भर दे। आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

Recent Articles 

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए परीक्षा देना होता था लेकिन अब कोई प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) नहीं होती, बल्कि अब इसके लिए केवल पिछली कक्षा में केवल पास होना जरूरी है, इसके बाद 8वीं और 10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट बनती है।
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को अधिकतम ₹75,000 प्रति वर्ष और कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों को ₹1,25,000 प्रति वर्ष तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। इससे ऊपर की उच्च शिक्षा हासिल करने वाले को हॉस्टल फीस, किताबें (₹5,000), और लैपटॉप/कंप्यूटर खरीदने के लिए ₹45,000 तक का अलग फंड (नियमों के अनुसार) मिलता है।
इसका फॉर्म नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट (scholarships.gov.in) या यशस्वी पोर्टल yashasvi.aicte.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते है।
नहीं, यह योजना केवल OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) और DNT (गैर-अधिसूचित/घुमंतू जनजाति) के छात्रों के लिए है। सामान्य वर्ग (General) के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते।
Subhash Yadav

Subhash Yadav

Founder & Chief-Editor

Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.

Comments

Join the discussion