Home/Education/Bihar Board 10th/12th Exam Form 2027: कब से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म, जानें फीस, डॉक्यूमेंट्स; Full Guide
Education

Bihar Board 10th/12th Exam Form 2027: कब से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म, जानें फीस, डॉक्यूमेंट्स; Full Guide

Bihar Board 10th/12th Exam Form 2027: अगर आप भी बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं और वार्षिक परीक्षा 2027 में बैठने वाले हैं तो यह खबर…

Shrwan Kumar
Shrwan Kumar
4 अगस्त 2026, 4:00 पूर्वाह्न
Add as a preferred source on Google
Bihar Board 10th 12th Exam Form 2027
Bihar Board 10th/12th Exam Form 2027: कब से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म, जानें फीस, डॉक्यूमेंट्स; Full Guide

Bihar Board 10th/12th Exam Form 2027: अगर आप भी बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं और वार्षिक परीक्षा 2027 में बैठने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Dummy Registration Card) में सुधार करने के ठीक बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑफिशियल एग्जाम फॉर्म जारी करेगा। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में पिछले साल के वार्षिक बोर्ड परीक्षा के आधार पर परीक्षा फॉर्म भरने की संभावित तिथि, एप्लीकेशन फीस और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दूंगा।

Bihar Board 10th, 12th Exam Form 2027: Overview

Category Details 
Bord NameBihar School Examination Board (BSEB), Patna
Class10th & 12th
Academic Session2026-27
Application ModeOnline by  School/College Headmaster
Dummy Registration Card (Correction date)25 July 2026 to 14 August 2026
Exam Form (Expected Date)Mid-September 2026 (expected)
Annual Exam DateFebruary 2027 (expected)
Official Websitebiharboardonline.org

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2027: अभी क्या चल रहा है बोर्ड में?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी), द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए तैयारियां जोरों-सोरों से चल रही है। बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है ऐसे में किसी भी विद्यार्थी का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में (नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि आदि) में कोई गलती है तो 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित समय से पहले अपने स्कूल/ कॉलेज में जाकर सुधार करवा ले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2027: पिछले साल कब भरा गया था फॉर्म?

बिहार बोर्ड के पिछले साल के पैटर्न को देखे तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिना किसी देरी के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड और परीक्षा फॉर्म भरने की आधिकारिक सूचना जारी किया जाता है। मैट्रिक (10th) और इंटरमीडिएट (12th) वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म सितंबर के मध्य में शुरू हो गया था।

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म 2027: संभावित तिथि

उम्मीद है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा पिछले वर्ष के पैटर्न के अनुसार इस बार भी मैट्रिक (10th) और इंटरमीडिएट (12th) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म सितंबर के दूसरे या तीसरा सप्ताह तक परीक्षा फॉर्म भरने की आधिकारिक सूचना जारी की जाने की संभावना है आधिकारिक सूचना आते ही विद्यार्थी अपने स्कूल/ कॉलेज में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा पिछले वर्ष के पैटर्न के आधार पर कक्षा 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए संभावित डॉक्यूमेंट लिस्ट नीचे दिए गए हैं।

  • ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • हाल ही में खींची गई 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि शुल्क में छूट का लाभ चाहिए)
  • बैंक पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी, आदि।

संभावित परीक्षा फॉर्म शुल्क विवरण

बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित पिछले साल का परीक्षा फॉर्म शुल्क की तरह ही इस बार भी कोई बदलाव की संभावना नहीं है ऐसे में वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट का फार्म शुल्क विवरण नीचे दिया गया है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10th) फॉर्म शुल्क विवरण

Category Fee
General₹1010/-
BC-2₹1010/-
BC-1/EBC/SC/ST₹895/-
Ex-Student₹1150/-

Note: अगर कोई स्टूडेंट ऐच्छिक विषय लिया हुआ है तो उसका अलग से ₹ 500/- देना होगा।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12th) फॉर्म शुल्क विवरण

CategoryFee
Regular (Arts/Commerce/Science)₹1430/-
Private/Ex-Student₹1430/-
Vocational Course₹1830/-
Compartmental₹1770/-

Bihar Board 10th, 12th Exam Form 2027: फॉर्म कैसे भरा जाएगा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भरने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दिया गया है। हालांकि छात्रों को ध्यान देने वाली बात यह है कि वे खुद से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं कर सकते। उन्हें अपने स्कूल व कॉलेज जाकर फॉर्म भरना होगा।

  • सबसे पहले एग्जाम फॉर्म डेट आने के बाद आपके स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक आपको परीक्षा फॉर्म देंगे।
  • अब छात्र उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार भरेंगे।
  • अब भरे हुए फॉर्म के साथ सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लगा देना है और तय फीस के साथ अपने स्कूल/कॉलेज में जमा करेंगे।
  • अब स्कूल प्रशासन बिहार बोर्ड के पोर्टल पर अपने User ID और Password के माध्यम से फॉर्म Online Submit करेंगे।

Note: इस आर्टिकल में बिहार बोर्ड 10th, 12th Exam Form 2027 के तिथि एवं परीक्षा शुल्क के बारे में दी गई जानकारी पिछले साल के परीक्षा पैटर्न पर आधारित है (BSEB) ने वार्षिक परीक्षा फॉर्म 2027 को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। ऑफिशियल नोटिस आते ही पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा। 

Important links

ServicesDirect Link 
BSEB Official WebsiteClick Here
NAVJAGRAN HOMEPAGEClick Here
Last Updated: 3 अगस्त 2026, 10:51 अपराह्न IST
Shrwan Kumar

Shrwan Kumar

Writer

Comments

Join the discussion