Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 जारी! बिहार बोर्ड इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, यहां से करें डाउनलोड; PDF Direct Link
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए Dummy Registration Card जारी कर दिया…
⚡ Key Highlights
- •इंटर परीक्षा 2027 के लिए Dummy Registration Card जारी कर दिया गया है।
- •छात्र 14 अगस्त 2026 तक कार्ड में त्रुटि सुधार करा सकते हैं।
- •Student Login के माध्यम से भी Dummy Registration Card डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।
- •नाम, फोटो, जन्मतिथि, विषय सहित अन्य विवरणों की जांच करना सभी छात्रों के लिए आवश्यक है।

Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए Dummy Registration Card जारी कर दिया है। छात्र 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com से डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं। यदि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि, विषय या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराया जा सकता है।
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा | इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 |
| आर्टिकल | Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 |
| स्थिति | जारी |
| डाउनलोड अवधि | 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 |
| सुधार की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 क्या होता है?
Dummy Registration Card बिहार बोर्ड द्वारा जारी एक प्रारंभिक दस्तावेज है, जिसे बिहार बोर्ड अंतिम रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने से पहले उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन में दर्ज सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरणों की जांच करने का अवसर देना है। यदि किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो निर्धारित समय के भीतर उसका सुधार कराया जा सकता है।
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले इंटरमीडिएट डमी रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://intermediate.biharboardonline.com/StudentRegCardDownload.aspx पर जाएं।
- Download Dummy Registration Card (Student Login) पर क्लिक करें।
- College Code दर्ज करें।
- अपनी Faculty (Arts / Science / Commerce) चुनें।
- Student Name दर्ज करें।
- Father’s Name दर्ज करें।
- Date of Birth चुनें।
- Captcha भरकर Submit पर क्लिक करें।
- Dummy Registration Card डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच करें।

Dummy Registration Card में किन-किन विवरणों की जांच करें?
- छात्र का नाम
- माता एवं पिता का नाम
- फोटो
- जन्मतिथि
- लिंग
- जाति एवं धर्म
- राष्ट्रीयता
- Faculty
- विषय (Subjects)
- अन्य व्यक्तिगत जानकारी
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के किन गलतियों में सुधार कराया जा सकता है?
यदि Dummy Registration Card में नाम की छोटी स्पेलिंग त्रुटि, माता-पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग या विषय से संबंधित कोई गलती है, तो आप इसे सुधार करवा सकते है। छात्र 14 अगस्त 2026 तक अपने विद्यालय के माध्यम से उसका सुधार करवाएं।
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 में सुधार कैसे कराएं?
यदि आपके Dummy Registration Card में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो उसका सुधार स्वयं ऑनलाइन नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। संस्थान के प्रधान अपने User ID एवं Password की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन सुधार करेंगे।
BSEB Dummy Registration Card सुधार की अंतिम तिथि
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट Dummy Registration Card में त्रुटि सुधार के लिए 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया है। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी विद्यार्थी समय रहते अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जांच लें।
Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: Important Dates
| कार्य | तिथि |
|---|---|
| Dummy Registration Card जारी | 25 जुलाई 2026 |
| डाउनलोड प्रारंभ | 25 जुलाई 2026 |
| त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2026 |
Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Inter Dummy Registration Card Studen Login | Download Now |
| official Website | Visit Now |
| Navjagran | Visit Now |
Bihar India Related Articles
Frequently Asked Questions

Subhash Yadav
Founder & Chief-Editor
Subhash Yadav is an education journalist and digital entrepreneur. As the founder of Navjagran.in and Timely India, he leverages over 5 years of domain experience to analyze educational policies and report on ground-level academic challenges.